How To Stop Hair Fall Naturally: आजकल बालों का झड़ना एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या बन चुकी है. कई लोग सुबह उठते ही तकिए पर बालों के गुच्छे देखकर घबरा जाते हैं, खराब खानपान, बढ़ता प्रदूषण, तनाव और अनियमित दिनचर्या इसके मुख्य कारण हैं. इन कारणों के चलते कई लोगों के बाल कम उम्र में ही पतले और कमजोर होने लगे हैं, जिससे आत्मविश्वास पर भी असर पड़ता है. अगर समय रहते सही देखभाल न की जाए, तो यह समस्या गंजेपन तक पहुंच सकती है. ऐसे में घरेलू और प्राकृतिक उपाय अपनाना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है, जो बालों को अंदर से पोषण देकर मजबूत बनाता है.
यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही ये गलती कर रहे हैं तो संभल जाएं! ब्लड प्रेशर वालों के लिए ये आदत बन सकती है
नारियल तेल में क्या डालें कि बाल हो जाए मजबूत और घने? Hair Fall Remedy Oil
नारियल तेल में करी पत्ता और मेथी डालकर उसका मिश्रण बालों के लिए एक प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करता है. इसमें मौजूद फैटी एसिड, विटामिन A, B, C और E के साथ आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं. यह मिश्रण स्कैल्प को पोषण देता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है. साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्कैल्प की सूजन और इंफेक्शन को कम करने में मदद करते हैं, जिससे बाल हेल्दी और मजबूत बनते हैं.
यह घरेलू तेल किन समस्याओं में करता है असरदार काम?
यह खास मिश्रण बालों के झड़ने को कम करने के साथ-साथ उनकी ग्रोथ को भी बढ़ावा देता है. करी पत्ता बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाता है, जबकि मेथी डैंड्रफ और रूखापन कम करने में मदद करती है. नारियल तेल बालों को गहराई से पोषण देता है और उन्हें मुलायम बनाता है, इस तेल के नियमित इस्तेमाल से बाल घने, चमकदार और मजबूत बन सकते हैं.
इस तेल को कैसे बनाएं और सही तरीके से कैसे लगाएं?
- एक पैन में एक कप नारियल तेल डालें और धीमी आंच पर गर्म करें.
- इसमें 20-25 करी पत्ते डालकर कुछ मिनट पकाएं.
- अब दो चम्मच मेथी पाउडर मिलाएं और हल्का उबाल आने तक पकाएं.
- ठंडा होने के बाद तेल को छानकर साफ बोतल में भर लें.
- हफ्ते में 2-3 बार इस तेल को हल्के हाथों से स्कैल्प में मसाज करें.
- कम से कम 30 मिनट या रातभर लगा रहने दें, फिर माइल्ड शैंपू से धो लें.
यह भी पढ़ें: अचानक खाना सांस की नली में फंस जाए तो क्या करना चाहिए? डॉक्टर ने बताया जान बचाने का तरीका!
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
5 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
8 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
10 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
12 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
13 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
15 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines