Hair Fall Prevention Tips: बालों का झड़ना और गंजेपन की समस्या अब आम हो गई है। इसका कारण खराब लाइफस्टाइल, शरीर में पोषक तत्वों की कमी और स्ट्रेस हैं। यह समस्या यंग लोगों के साथ-साथ छोटे बच्चों को भी परेशान करने लगी है। अब इस समस्या का समाधान जल्दी से जल्दी निकालना जरूरी है क्योंकि ज्यादा बाल झड़ने के बाद, इस समस्या से छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है। आइए आपको बताते हैं डॉक्टर द्वारा शेयर किए गए हेयरफॉल टिप्स के बारे में।
हेयरफॉल के लिए घरेलू नुस्खों के बारे में डॉक्टर सलीम जैदी बता रहे हैं। डॉक्टर सलीम एक यूनानी डॉक्टर हैं, जो अपना यूट्यूब पेज चलाते हैं। इस पेज पर वो सेहत और लाइफस्टाइल से संबंधित वीडियोज लोगों के साथ शेयर करते रहते हैं। आइए नए बाल उगाने वाले उनके घरेलू नुस्खों के बारे में जानते हैं।
ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे
क्या हैं ये नुस्खे?
1. नारियल तेल और करी पत्ता मास्क- डॉक्टर बताते हैं कि नारियल तेल में लॉरिक एसिड होता है, जो बालों में तेजी से घुलकर पोषण देता है और ग्रोथ में सहायता करता है। वहीं, करी पत्ते से नए बालों को प्रोत्साहन मिलता है। करी पत्ते में बीटा-कैरोटीन होता है, जो बालों का प्रोटीन होता है। इसे बनाने के लिए आपको 1 कप नारियल तेल और 1 मुट्ठी करी पत्ते डालकर पकाना होगा। इस तेल को आपको हफ्ते में 2-3 बार लगाना होगा।
2. प्याज का रस- प्याज का रस बालों के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। इससे बालों में लगाने से हेयरग्रोथ को बढ़ावा मिलता है। इसमें सल्फर होता है, जो स्कैल्प के लिए फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए हमें प्याज के छोटे टुकड़ों को काटना होगा और पीसकर इसका रस निकालना होगा। आप हेयरवॉश करने से पहले इसके रस को बालों में लगा सकते हैं।
3. मेथी दाना का मास्क- मेथी दाने में बालों को पोषण देने वाले तत्व होते हैं और नए बालों को उगाने वाले एंजाइम्स भी होते हैं। इसके लिए आपको मेथी दाने को भिगोकर रखना होगा और फिर इसके पेस्ट को बालों पर लगाना है। बालों पर मेथी दाने का पेस्ट लगाने से बालों को मजबूती भी मिलती है।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 hr agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
5 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
9 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
10 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
12 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines