हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लंबे और घने बालों के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, 15 दिन में दिखेगा असर!

Home Remedies For Hair Fall: हेयर फॉल और स्लो ग्रोथ से अक्सर लोग तंग रहते हैं, लेकिन ये परेशान होने वाली बात नहीं है। हम आपको बालों की ग्रोथ और झड़ते बालों को रोकने के लिए 5 आसान नुस्खे बता रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से घर पर ट्राई भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

Home Remedies For Hair Fall: आजकल लोग बालों की समस्याओं का अक्सर सामना करते हैं। कुछ हेयरफॉल से परेशान होते हैं, तो कुछ लोग बालों की धीमी ग्रोथ से परेशान हैं। बाल हमारी पर्सनालिटी को खूबसूरत बनाने में मदद करते हैं। लंबे, मजबूत और काले चमकदार बाल लड़कियों को तो बेहद पसंद होते हैं, लेकिन कुछ लोगों का ये सपना अधूरा ही रह जाता है क्योंकि उनके बाल उतने खास नहीं होते हैं। हालांकि, पहले के जमाने में इंडिया के लोग घरेलू उपायों की मदद से अपने बालों की देख-रेख कर लेते थे, लेकिन अब मॉडर्न समय में लोग ब्रांडेड चीजों पर ज्यादा निर्भर करते हैं, जो कि असल में आपके बालों को ज्यादा फायदा नहीं देते हैं। हम आपको रिपोर्ट में ऐसे 5 घरेलू और आसान नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जो आप घर में कभी भी ट्राई कर सकते हैं। खास बात यह है कि इनका इस्तेमाल कोई भी कर सकता है।

इन 5 घरेलू नुस्खों से बालों को बनाएं मजबूत

1. एलोवेरा जेल

एलोवेरा बालों को मॉइश्चराइज रखने में मदद करता है और उनकी ग्रोथ को तेज करता है। ताजा एलोवेरा स्कैल्प पर लगाने से बालों का पीएच बैलेंस मेंटेन रहता है। एलोवेरा से बालों में स्मूथनेस भी आती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको एलोवेरा की पत्ती से ताजा जेल निकालना होगा और फिर इसे अपनी हेयर स्कैल्प पर 30-45 मिनट तक लगाएं और फिर धो लें।

ये भी पढ़ें- विटामिन बी-12 की कमी की 5 बड़ी वजहें, इन सुपरफूड्स से करें भरपाई

विज्ञापन

2. मेथी दाना

मेथी में प्रोटीन और आयरन होता है, जो बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों के रोमों को भी हेल्दी रखते हैं। इस वजह से ही बालों की ग्रोथ भी तेजी से होती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको मुट्ठी भर मेथी दानों को रातभर भिगोकर रखना होगा। इसके बाद सुबह इन्हें पीसकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को स्कैल्प और बालों पर अच्छे से लगाएं और 1 घंटे बाद धो लें।

3. दही और अंडा मास्क

दही बालों को कंडीशन करता है। वहीं, अंडा प्रोटीन और बायोटिन का बेहतरीन सोर्स है। इन दोनों का यह हेल्दी मिश्रण बालों की ग्रोथ में काफी मदद करता है। इस मास्क को बनाने के लिए आपको सबसे पहले अंडे की जर्दी को फेंटना होगा। इसके बाद इसमें 2 चम्मच दही को मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे बालों पर लगाएं और 30-45 मिनट बाद धो लें।

विज्ञापन

4. प्याज का रस

प्याज के रस में सल्फर होता है, इससे बालों में कोलेजन प्रोडक्शन होता है। प्याज का रस बालों की जड़ों को पोषण देने में सहायक होता है। साथ ही, बालों का झड़ना कम करता है। इसे बालों में लगाने के लिए आपको 1 प्याज को पीसकर उसका रस निकालना होगा। इस रस को बालों की जड़ों में अच्छे से लगाएं। फिर 30 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से बालों को वॉश कर लें।

5. राइस वाटर

चावल का पानी बड़ा ही फायदेमंद टॉनिक है, जो स्किन और बालों, दोनों को पोषण देता है। बालों पर इसे यूज करने के लिए आपको सबसे पहले 1 कटोरी चावल को धोने के बाद, पानी मिलाकर रात भर रखना होगा। इस पानी को आप चाहें, तो 1 दिन पहले सुबह भी बना सकते हैं। ऐसा करने से राइस वाटर ज्यादा असरदार होगा। इस पानी से बालों की मसाज करें और 10 से 15 मिनट तक लगा कर रखें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- इन तीन सस्ते फल से विटामिन बी-12 की कमी होगी पूरी! जानें फायदे

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola