Monsoon Hair Care: बारिश में सिर पर हाथ फेरते ही उंगलियों में आ जाते हैं बाल? अपनाएं ये आसान उपाय, हेयर फॉल से मिलेगी राहत

क्या आप भी बरसात में बाल झड़ने की समस्या से परेशान हो गए हैं, और ऐसा उपाय की तलाश में हैं, जो आपको इस समस्या से निकाल दे? हम आपको इस स्टोरी में आसान टिप्स देंगे, जो आपके काफी काम आ सकते हैं.

Monsoon Hair Fall Causes

बारिश में बालों को झड़ने से कैसे बचाएं? (Image: AI/Pexels)

विज्ञापन

Monsoon Hair Fall: बरसात में एक समस्या अक्सर लोगों को परेशान करती है, जोकि है बाल झड़ने की समस्या. बालों का यूं तेजी से झड़ना किसी को पसंद नहीं आता है, जिससे न सिर्फ गंजापन का डर सताने लगता है, बल्कि आत्मविश्वास भी कमजोर हो जाता है. बालों की इस समस्या को दूर करने के लिए कई लोग महंगे हेयर ट्रीटमेंट, प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हाथ सिर्फ झड़ते हुए बाल ही लगते हैं. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिसके नियमित इस्तेमाल से आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: मानसून में गुच्छे में टूट रहे हैं बाल? अंडे से बना ये हेयर मास्क बालों को बना सकता है मजबूत

विज्ञापन

बारिश के मौसम में अचानक क्यों बाल झड़ने लगते हैं?

लेकिन ये सवाल आपके मन में जरूर आया होगा कि आखिर बरसात में बाल क्यों अचानक झड़ने लगते हैं? बता दें कि, मानसून में बाल झड़ने की समस्या बढ़ने के पीछे हवा में ज्यादा नमी, पसीना और स्कैल्प पर तेल जमा होना माना जाता है. इसके साथ ही, बारिश के पानी में मौजूद गंदगी भी बालों को कमजोर और रूखा बना सकती है. इतना ही नहीं, लंबे समय तक गीले बाल रखने, बार-बार बाल धोने से भी बाल टूट सकते हैं. इसके अलावा, बरसात में सिर के देर तक गीले रहने से फंगस और बैक्टीरिया आसानी से पनपते हैं, जिससे खुजली और डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है.

हेयर फॉल रोकने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

  • बाल गीले न छोड़ें: बारिश में भीगने के बाद बालों को साफ पानी से धोकर धीरे से सुखाएं, क्योंकि धूल वाला बारिश का पानी बालों की सेहत बिगाड़ सकता है.
  • स्कैल्प साफ रखें: जरूरत के अनुसार हल्के शैम्पू से बाल धोएं और पसीना जमा न होने दें.
  • तेज गर्मी से बचें: हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लर का इस्तेमाल कम करें, क्योंकि इससे बालों को नुकसान पहुंचता है और बालों की झड़ने की समस्या बढ़ती है.
  • बाल कसकर न बांधें: अक्सर महिलाएं बहुत टाइट चोटी या जूड़ा बांधंती हैं, जिस कारण बालों पर खिंचाव डाल सकता है और बाल कमजोर हो सकते हैं.
  • सही खानपान: बालों की ऊपर से सुरक्षित रखने के साथ-साथ अंदर से केयर करना भी जरूरी है. इसलिए प्रोटीन, आयरन, जिंक और विटामिन वाले खाद्य पदार्थ डाइट में शामिल करें.
  • पानी पर्याप्त पिएं: शरीर को हाइड्रेट रखना सामान्य स्वास्थ्य के साथ बालों के लिए भी जरूरी है.
  • बारिश में बाल ढकें:  प्रदूषण के कारण बारिश का पानी गंदा हो सकता है, जो बालों को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए बेहतर रहेगा कि आप बालों को गीला होने से बचाएं.

ध्यान देने वाली बात: हर व्यक्ति के हेयर फॉल के पीछे कारण एक ही हो, ऐसा जरूरी नहीं है. कई बार अलग-अलग कारणों या शरीर में किसी खास तत्व की कमी के कारण भी बाल झड़ने की समस्या पैदा हो सकती है, इसलिए बेहतर रहेगा कि आप वक्त रहते हेयर एक्सपर्ट या डॉक्टर से सलाह लें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ