Hair Care Tips in Winters: संतरे में फाइबर, विटामिन और एंटी ऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में होते हैं। इसका सेवन करने से आप अपनी सेहत ही नहीं बल्कि अपनी त्वचा और बालों को भी तंदरुस्त कर सकते हैं। संतरे का सेवन करना किसी के लिए भी वरदान से कम नहीं होता हैं।
अगर आप अपने बालों की परेशानियों से तंग आ चुके हैं, तो संतरा आपके लिए संजीवनी का काम करेगा। अगर आप अपने स्कैल्प से संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको अपने बालों में संतरे के छिलके का प्रयोग करना चाहिए। इससे आपको बालों से संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और आपके बालों की सेहत भी बनेगी।
और पढ़िए –Chapped Lips in Winters: इन बुरी आदतों की वजह से फटते हैं होंठ, आज ही छोड़ दें नहीं तो…
ऐसे बनाए संतरे के छिलके का हेयर पैक
सर्दियों के मौसम में डैंड्रफ बहुत ही आम परेशानी है, जो अक्सर सभी को परेशान करती है। इसके लिए आपको अपने बालों में संतरे के छिलके को लगाना चाहिए, जिससे आपके बालों की सेहत बनेगी। इसके सिए आपको सबसे पहले संतरे के छिलके को सूखाना होगा और उसका पीस कर पाउडर बना लें।
इसके बाद इनमें एक से दो चम्मच नारियल का तेल, एलोवेरा और गुलाब जल मिला लें। इसके बाद इस पैक को आप अपने बालों में लगा लें और 30 मिनच के बाद इसको पानी से धो लें। इस तरह सप्ताह में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल करें।
मिलेंगे ये फायदे
– इस पैक को लगाने से आपके बालों में नमी आएगी और अगर आपके बाल रूखे और बेजान हैं, तो संतरे के छिलके से बने हेयर पैक को जरूर ट्राई करें।
– अगर इस हेयर पैक को आप आपने बालों में लगाते हैं, तो आपके बाल काले, लंबे, घने और मजूबत होंगे।
– संतरे के छिलके में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी होता है, जिससे आपको बालों को मजबूती मिलती है और बाल सिल्की और शाइनी होते हैं।
और पढ़िए –Quit Smoking: धूम्रपान जल्दी छोड़ें, ये 6 तरीके करेंगे आपकी मदद
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पुरानी प्लास्टिक बाल्टी में उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, महक उठेगा घर
17 mins agoचनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
1 hr agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
1 hr agoघर पर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल झागदार फिल्टर कॉफी, यहां जानिए आसान तरीका
2 hrs agoरसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
15 hrs agoहेल्दी Momos खाने हैं तो मेघालय की रागी वेजीटेबल मोमोज रेसिपी करें ट्राई
16 hrs agoमहाराष्ट्र के स्ट्रीट फूड का मजा अब घर पर! ऐसे बनाएं टेस्टी मिसल पाव
16 hrs agoदीवारों पर लगे मकड़ी के जाले हटाने के लिए आजमा लें ये 5 हैक्स, चमक जाएगा घर
18 hrs agoसिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, यह रही आसान रेसिपी
18 hrs agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines