Hair Care Tips: हर दिन झड़ते बालों से परेशान? अपनाएं ये असान नुस्खे हफ्तों में दिखेगा फर्क

आजकल हर कोई अपने टूटते और झड़ते बालों से परेशान है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं जो मजबूत बाल चाहते हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी टेक्निकों के बारे में जिन्हें आप रोजाना अपने दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। इसके साथ ही टूटते और झड़ते बालों से छुटकारा पाया जा सकता है।

Hair Care Tips: हर दिन झड़ते बालों से परेशान? अपनाएं ये असान नुस्खे हफ्तों में दिखेगा फर्क

Hair Care Tips: मॉनसून के मौसम में बालों की समस्याएं काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं। इस मौसम में नमी और वातावरण में बदलाव की वजह से बाल झड़ने लगते हैं और बहुत से लोग इससे परेशान रहते हैं। खासकर महिलाओं और पुरुषों दोनों को हेयर फॉल की समस्या आमतौर पर झेलनी पड़ती है। अगर आप भी मानसून में बाल झड़ने की परेशानी से जूझ रहे हैं तो घबराइए नहीं। कुछ आसान और प्राकृतिक घरेलू उपाय अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं तो आइए जानते हैं उन टेक्निक के बारे में जिन्हें आप रोजाना कर सकते हैं और हेल्दी बाल पा सकते हैं।

विज्ञापन

प्राण मुद्रा

प्राण मुद्रा एक यौगिक मुद्रा है जो शरीर की ऊर्जा को संतुलित करती है और बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करती है। अगर आप इस मुद्रा को रोजाना 10-15 मिनट करते हैं तो इससे आपके बालों का झड़ना कम हो सकता है और स्कैल्प को पोषण मिलता है। इसे करने के लिए अनामिका और कनिष्ठा अंगुली को अंगूठे से मिलाएं और बाकी दो अंगुलियों को सीधा रखें।

विज्ञापन

हेड टैपिंग

Image Source Freepik

विज्ञापन

यह एक आसान तकनीक है जिसमें उंगलियों से सिर की त्वचा को हल्के-हल्के टैप किया जाता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और हेयर फॉल कम होता है। दिन में 5-10 मिनट हेड टैपिंग करने से स्कैल्प को आराम मिलता है और बालों की जड़ें मजबूत बनती हैं। अगर आप इसे रोजाना करते हैं तो यह आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन

रिवर्स कॉम्बिंग

अगर आप अपने बालों को उल्टी दिशा में कंघी करते हैं तो इससे बालों की जड़ों में रक्त संचार बढ़ता है। यह तरीका स्कैल्प की नमी को संतुलित करता है और बालों को टूटने से बचाता है। इसे दिन में 1-2 बार हल्के हाथों से करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ