Hair Care Tips: बिना केमिकल, बिना खर्च, घर बैठे तेजी से बढ़ाएं बालों की लंबाई

आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए न जाने कितने तेल, मास्क जैसी चीजों का उपयोग करते हैं, लेकिन फिर भी कोई फायदा नहीं मिलता। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी टेक्निक के बारे में जिन्हें आप रोजाना 5-5 मिनट करके कुछ महीनों में ही बालों की अच्छी ग्रोथ देख सकेंगे।

Hair Care Tips: बिना केमिकल, बिना खर्च, घर बैठे तेजी से बढ़ाएं बालों की लंबाई

Hair Care Tips: ऐसे तो मार्केट में बाल बढ़ाने के कई सारे प्रोडक्ट्स मिलते हैं, जिन्हें लोग काफी खरीदते भी हैं। इसके साथ ही कुछ ऐसे भी हैं जो कई घरेलू चीजों का बालों में उपयोग भी करते हैं लेकिन इसके बावजूद कोई खास फायदा नहीं होता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अपने बालों में ग्रोथ नेचुरल तरीके से ला सकते हैं वह भी बिना केमिकल प्रोडक्ट्स के? अगर नहीं तो आपको बता दें कि कुछ ऐसी टेक्निक हैं जिन्हें अगर रोजाना किया जाए तो बालों की ग्रोथ भी बढ़ेगी, और साथ ही बाल हेल्दी और सुंदर भी हो जाएंगे तो आइए जानते हैं कौन-सी हैं वह टेक्निक।

विज्ञापन

इन्वर्जन टेक्निक 

विज्ञापन

यह टेक्निक काफी ज्यादा आसान है, इसे आप सोफे या बेड पर बैठकर आराम से कर सकते हैं। इस टेक्निक में सिर को नीचे की ओर झुकाया जाता है ताकि खून का बहाव स्कैल्प (सिर की त्वचा) की ओर बढ़े। इसके लिए आप किसी कुर्सी या सोफे पर बैठें और कमर से ऊपर झुकें, जैसे कि बाल जमीन की तरफ लटक रहे हों। इस स्थिति में 4-5 मिनट रहें और हल्के हाथों से सिर की मसाज करें। इससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और ग्रोथ तेज होती है। यह टेक्निक बालों को हेल्दी बनाने में भी काफी मददगार होती है।

विज्ञापन

बालायम 

विज्ञापन

इस टेक्निक को करते हुए आपने कभी न कभी किसी को जरूर देखा होगा। यह एक प्राचीन योग टेक्निक है जिसमें दोनों हाथों की उंगलियों के नाखूनों को आपस में रगड़ा जाता है। सिर्फ अंगूठे को छोड़कर सभी उंगलियों के नाखून 5 मिनट तक रगड़ें। इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, बाल झड़ना कम होता है और बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।

विज्ञापन

मसाज

अगर आप रोजाना 5 मिनट के लिए बालों की मसाज करते हैं तो यह आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। यह तकनीक बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देती है, साथ ही यह बालों को झड़ने से रोकती है और नए बालों को उगने में मदद करती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ