Hair Care Tips: बालों की ग्रोथ के लिए कॉफी कितनी फायदेमंद? जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Hair Care Tips: कॉफी शरीर ही नहीं बल्कि आपके बालों के लिए भी फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद कैफीन स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद करता है, जो आपके बालों को मजबूत बनाता है।  

Hair Care Tips

Hair Care Tips

Hair Care Tips: कॉफी पीने से शरीर एक्टिव रहता है, ये तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इसे आप बालों के ग्रोथ के लिए कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। कॉफी के पानी से बाल धोने से आपके स्कैल्प हेल्दी बने रहते हैं, ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और बालों की तेजी से ग्रोथ होती है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर कॉफी बालों के रोम को मजबूत करने, बालों के झड़ने को रोकने और आपके बालों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

विज्ञापन

कैफीन के फायदे

कॉफी में मौजूद कैफीन बालों के रोम में जाकर स्कैल्प को एक्टिव करता है, जिससे नए बालों की ग्रोथ होती है। ये ब्लड फ्लो को भी बेहतर बनाता है, जिससे रोम को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं।

विज्ञापन

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर कॉफी

कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बालों को प्रदूषण से बचाने में मदद करते हैं। इससे स्कैल्प हेल्दी रहता है और तेजी से बालों का विकास होता है।

विज्ञापन

बालों का झड़ना होता है कम

कॉफी बालों को पतला होने और झड़ने से बचाती है।  ये DHT (डाइहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन) नामक हार्मोन के बढ़ने से रोकता है, जो पुरुषों और महिलाओं दोनों में बालों के झड़ने का कारण बन सकता है।

कैसे करें इस्तेमाल

1. आप आपने मनपसंद शेम्पू में आधा चम्मच कॉफी एड करें।

विज्ञापन

2. अब इन दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें।

3. इसके बाद इसे अपने बालों में लगाएं और थोड़ी देर तक स्क्रब करें।

विज्ञापन

4. अब अपने बालों को पानी से धो लें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ