Hair Care TIPS: बाल झड़ने पर क्या करना चाहिए? अगर बालों की ग्रोथ करनी है तो क्या करना चाहिए? अगर बालों को चमकदार बनाना है तो क्या करना चाहिए? आपके इन्हीं तीन सवालों का जवाब हम लेकर आए हैं। इन सभी सवालों को आप मेथी की मदद से हल कर सकते हैं। मेथी बालों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। मेथी दाने की ताकत को तो आयुर्वेद भी मान चुका है।
मेथी के छोटे-छोटे से पीले रंग के बीजों में इतनी ताकत होती है कि वह सेहत के साथ आपकी स्किन और बालों का खास ख्याल रख सकते हैं। मेथी बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से आपको निजात दिला सकती है। खास बात ये है कि जिन लोगों के बाल टूट रहे हैं या फिर बेजान हो रहे हैं तो उनमें मेथी नई जान डाल सकती है। नीचे जानिए बालों में मेथी कैसे लगाएं।
और पढ़िए –Skin Care TIPS: शहद का ये नुस्खा हटा देगा झुर्रियां-झाइयां, 45 की उम्र में लौट आएगी जवानी
बालों में ऐसे लगाएं मेथी दाना
- सबसे पहले एक मुट्ठी मेथी के दोनों को पानी में रातभर के लिए भिगाकर रखना है।
- सुबह उठकर आप इन मेथी के दानों को गैस पर पानी के साथ अच्छे से उबाल लें।
- मेथी दानें के उबलने के बाद इन्हें ठंडा कर लें और फिर मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें।
- अब आप मेथी दाना के बचे हुए पानी में 3-4 गुड़हल की पत्तियां और फूल डालें। फिर इसमें पेस्ट मिक्स करें।
- इसके बाद पेस्ट और पानी को मिक्स कर तैयार हुए तैयार पेस्ट को स्कैल्प पर अच्छे से लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
- जब 30 मिनट हो जाएं तो आप बालों को हल्के गर्म पानी और माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें।
- हफ्ते में 2 बार ऐसा करने से बालों से जुड़ी कई समस्याएं दूर होंगी और आपके बाल मजबूत होने के साथ शाइनी भी बनेंगे।
बालों की ये समस्याएं दूर करती है मेथी
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि मेथी दाना सेहत के साथ बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। मेथी दाना में आयरन और प्रोटीन भरपूर होता है और यही दो चीजें बालों के लिए बेहद जरूरी होती हैं। बालों में मेथी दाने का पेस्ट लगाने से हेयर फॉल, डैंड्रफ, रूखे बेजान बाल से छुटकारा पाया जा सकता है।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।.
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
49 mins agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
4 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
18 hrs agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
20 hrs agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
20 hrs agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
21 hrs agoघर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
22 hrs agoपुरानी प्लास्टिक बाल्टी में उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, महक उठेगा घर
1 day agoचनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
1 day agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines