Hair Care Tips: सर्दियों में बालों को लेकर कई तरह की समस्या होती जैसे कि बालों का झड़ना और रूसी। इससे छुटकारा पाने के लिए नारियल का तेल एक बेहतर तरीका हो सकता है। नारियल का तेल स्कैल्प को पोषण देता है और बालों को मजबूत बनाता है, क्योंकि इसमें विटामिन ई और के, जरूरी फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण रूसी कम करने और बालों को बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं। साथ ही ये स्केप पर होने वाले जलन को भी कम करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि नारियल तेल में किन-किन चीजों को मिलाकर हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं?
नारियल तेल और शहद
इस हेयरमास्क को बनाने के लिए एक चम्मच शहद और दो चम्मच नारियल तेल मिलाएं। एक समान रूप से लगाने के लिए, मिश्रण को हल्का गर्म करें और अपने बालों और स्कैल्प पर मालिश करें। इसे आधे घंटे तक लगा रहने दें और फिर किसी भी शैम्पू से बालों धो लें।
ये भी पढ़ें- शरीर के लिए वरदान हैं चिया सीड्स! डाइट में शामिल करते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान
नारियल तेल और एलोवेरा
रूसी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो दो चम्मच ताजा एलोवेरा जेल को तीन चम्मच नारियल तेल के साथ मिलाएं । इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाकर मसाज करें और 20 से 30 मिनट तक लगा रहने दें। अब अपने स्कैल्प को शैम्पू और कंडीशनर से धो लें। ये आपके स्कैल्प को हेल्दी रखने और बालों का झड़ना भी कम करता है।
नारियल तेल और नींबू का रस
इस मास्क बनाने के लिए दो चम्मच नारियल तेल के साथ नींबू के रस को मिलाएं। इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाएं और 20 से 30 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद, इसे किसी शैम्पू से धो लें। ये हेयर मास्क स्कैल्प के लिए हेल्दी रखने और बालों को मजबूत और डैंड्रफ फ्री रखने में मदद करता है।
नारियल तेल और एवोकाडो
इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आधे मसले हुए एवोकाडो में दो चम्मच नारियल का तेल मिलाएं और इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों में अच्छे से लगाएं लगाएं। इसके बाद इसे 30 से 45 मिनट के लिए लगाकर रखें। अब किसी शैम्पू से बालों को धो लें। ये मास्क रूखे और रूसी बालों के लिए काफी फायदेमंद है। साथ ही ये दोमुंहे बालों को भी कम करता है।
ये भी पढ़ें- 7 दिनों का डाइट प्लान करेगा 10 किलो तक वजन कम, जानें 8 हफ्ते तक क्या खाएं या क्या नहीं?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
49 mins agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
4 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
6 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
19 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
20 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
21 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines