हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hair Care: सिर्फ दो चीजों से बनाएं ऐसा हेयर मास्क, जिसे लगाते ही दिखेगा कमाल

बरसात हो या गर्मी, किसी भी मौसम में बालों का झड़ना तो लगा ही रहता है, जिस कारण बाल काफी पतले हो जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आइए जानते हैं एक ऐसे मास्क के बारे में जिसे आप हफ्ते में एक से दो बार उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही बालों को बेहतर बना सकते हैं।

विज्ञापन

Hair Care: आजकल बालों का झड़ना और पतला होना एक आम समस्या बन चुकी है। तनाव, गलत खानपान, प्रदूषण और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की वजह से हमारे बाल अपनी ताकत और चमक खोने लगते हैं। बहुत से लोग इससे परेशान हैं और महंगे हेयर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार उसका असर ज्यादा दिन नहीं टिकता। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं और समझ नहीं आ रहा कि क्या करें, तो आइए जानते हैं एक घरेलू DIY हेयर मास्क के बारे में, जिससे आप घर पर ही सुंदर और मजबूत बाल पा सकते हैं।

मास्क बनाने के लिए

पतले बालों से तो हर कोई परेशान रहता है, जिसके लिए लोग कई उपाय भी अपनाते हैं। तो आइए जानते हैं इस घरेलू DIY हेयर मास्क को कैसे बनाया जा सकता है।

सबसे पहले आप एक अवोकाडो लें। इसके बाद इसका अच्छे से पेस्ट बना लें। अब इसमें 2 चम्मच ऑलिव ऑयल डालें। इस पेस्ट को अच्छे से मिक्स कर लें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Hair Care: बिना सैलून गए बालों को बनाएं लंबा और घना, जानिए एक्सपर्ट का देसी फॉर्मूला

अब इस मास्क को अपने बालों में अच्छी तरह से लगाएं। कम से कम इस मास्क को एक से दो घंटे के लिए छोड़ दें। फिर अपने बालों को अच्छे से धो लें। आप इस मास्क को हफ्ते में एक से दो बार अप्लाई कर सकते हैं। इससे आपके बाल सॉफ्ट, शाइनी और घने बनेंगे।

विज्ञापन

सामग्री के फायदे

अवोकाडो बालों के लिए एक सुपरफूड की तरह काम करता है। इसमें मौजूद विटामिन E, B और हेल्दी फैटी एसिड्स बालों को गहराई से पोषण देते हैं, जिससे बाल मजबूत और मुलायम बनते हैं। यह ड्राय और डैमेज बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए आप इसे अपने बालों की देखभाल में शामिल कर सकते हैं।

Image Source Freepik

ऑलिव ऑयल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन A व E बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और स्कैल्प को हाइड्रेट करते हैं। यह बालों में नमी बनाए रखता है और उन्हें टूटने से बचाता है। साथ ही, इससे बालों में प्राकृतिक चमक भी आती है।

विज्ञापन

इसके साथ ही यह मास्क आपके बालों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद है।

ये भी पढ़ें- Hair Care Tips: बिना केमिकल, बिना खर्च, घर बैठे तेजी से बढ़ाएं बालों की लंबाई

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola