Gulab Jamun Sabzi: गुलाब जामुन का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में मीठी चाशनी में डूबी हुई नरम-नरम मिठाई आती है, लेकिन क्या आप जानते हैं, राजस्थान में इन्हीं को मिठाई की तरह नहीं बल्कि सब्जी की तरह मसालेदार ग्रेवी में खाया जाता है. ये जोधपुर की फेमस डिशेज में से एक डिश है. दरअसल, इस डिश में गुलाब जामुन जैसी गोलियों को मीठी चाशनी की जगह मसालेदार झोल में डाला जाता है जिससे एकदम अलग स्वाद आता है. आइए जानते हैं कि आप कैसे घर पर आसानी से गुलाब जामुन की ये सब्जी बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें – अचानक मेहमान आ जाएं तो बनाएं ये दूध वाली सेव भाजी, मिनटों में बनकर हो जाएगी तैयार
गुलाब जामुन की सब्जी बनाने के लिए चाहिए होगी ये सामग्री
गुलाब जामुन बॉल्स बनाने के लिए
खोया- 150 ग्राम
पनीर- 150 ग्राम
मैदा- 2 बड़े चम्मच
घी- 1 छोटा चम्मच
गुलाब जल- 2 छोटे चम्मच
नमक- थोड़ा सा
तेल – तलने के लिए
मसालेदार ग्रेवी बनाने के लिए
प्याज का पेस्ट- 2 प्याज (पीसकर तैयार किया हुआ)
टमाटर प्यूरी- 3/4 कप
अदरक- 1 इंच (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
जीरा- 1/2 छोटा चम्मच
जीरा पाउडर- 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
गरम मसाला- 1/2 छोटा चम्मच
गुनगुना पानी- 1 कप
घी- 2 छोटे चम्मच
हरा धनिया- 1 छोटा चम्मच (बारीक कटा हुआ)
नमक- स्वादानुसार
गुलाब जामुन की सब्जी बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले गुलाब जामुन की बॉल्स बनाने के लिए एक बड़ा बर्तन लेकर उसमें 150 ग्राम खोया, 150 ग्राम पनीर, 2 बड़े चम्मच मैदा, 1 छोटा चम्मच घी, 2 छोटे चम्मच गुलाब जल और थोड़ा सा नमक डाल लीजिए और सभी चीजों को अपने हाथों की मदद से मसलते हुए लगभग 10 से 15 मिनट तक गूंथ लीजिए ताकि नरम आटा तैयार हो जाए.
- इस तैयार किए गए मिश्रण से छोटे गोल-गोल बॉल्स बना लीजिए. इस बात का ध्यान रखिएगा कि बॉल्स की सतह पर कोई कट या दरार न हो, वरना फ्राई करते वक्त वो टूट सकते हैं.
- अब इन बॉल्स को फ्राई करने के लिए कड़ाही में तेल लेकर उसे मीडियम फ्लेम पर गर्म कर लीजिए.
- तैयार किए गए गुलाब जामुन के बॉल्स को धीरे-धीरे तेल में डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए.
- तलने के बाद इन बॉल्स को निकालकर टिश्यू पेपर पर रख दीजिए ताकि इनका एक्स्ट्रा तेल निकल जाए.
- इसके बाद सब्जी की ग्रेवी तैयार करने के लिए एक भारी तले वाले पैन में 2 छोटे चम्मच घी डालकर गर्म कर लीजिए.
- घी गर्म होने के बाद इसमें ½ छोटा चम्मच जीरा, ½ छोटा चम्मच गरम मसाला और कटी हरी मिर्च डाल दीजिए.
- इसके बाद इसमें प्याज का पेस्ट डालकर लो फ्लेम पर लगभग 5 मिनट तक भून लीजिए ताकि प्याज का कच्चापन न रहे.
- जब प्याज अच्छी तरह पक जाए तब उसमें ¾ कप टमाटर की प्यूरी डालकर मीडियम फ्लेम पर कम से कम 4 से 6 मिनट तक पका लीजिए.
- ग्रेवी को पकाने के बाद उसमें स्वादानुसार नमक, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर और बाकी मसाले डालकर अच्छे से मिला लीजिए.
- इसके बाद इसमें 1 कप गुनगुना पानी डालकर ग्रेवी को मीडियम फ्लेम पर लगभग 10 मिनट तक पकने दीजिए.
- अब तैयार की गई ग्रेवी में गुलाब जामुन के बॉल्स डाल दीजिए और इन्हें लो फ्लेम पर 2 मिनट के लिए पका लीजिए ताकि बॉल्स अच्छे से ग्रेवी का स्वाद सोख लें, पर ज्यादा गलें नहीं.
- आखिर में इसे बारीक कटे हरे धनिये से गार्निश कर लीजिए.
यह भी पढ़ें – Ganesh Chaturthi 2026: बप्पा के स्वागत के लिए घर पर बनाएं मोदक, ये 3 तरह के Modak भोग-प्रसाद के लिए रहेंगे परफेक्ट
संबंधित खबरें
स्प्राउट्स और माइक्रोग्रीन्स में क्या है अंतर? कितने दिन में होते हैं तैयार
20 mins agoबेड पर बच्चे ने कर दिया है पेशाब तो इस तरह धब्बों को करें साफ
3 hrs agoफूलगोभी काटने से पहले कर लें ये काम, सरसों के तेल से निकल जाएंगे छिपे कीड़े
3 hrs agoबाजार से कुट्टू का आटा लाने से पहले ऐसे करें असली और नकली की पहचान
4 hrs agoक्या आपको पता है नूडल्स सबसे पहले कहां बनाए गए थे? जानिए दिलचस्प कहानी
7 hrs agoघर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
22 hrs agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
23 hrs agoबालों में चाहिए जापानी महिलाओं जैसी चमक? आजमाएं ये हेयर केयर रूटीन
23 hrs agoव्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
1 day agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines