Besan Kadhi Recipe: घर में रखा बेसन देखकर अक्सर दिमाग में पकौड़े, चीला या कढ़ी बनाने का आइडिया आ जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि इसी बेसन से गुजरात में चटपटी चटनी बनाई जाती है जिसे लोग काफी चाव से रोटी, पराठे और चावल के साथ खाते हैं. सबसे खास बात तो यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत लंबी-चौड़ी सामग्री की जरूरत नहीं है. बहुत ही आसानी से इसे घर पर बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आप भी कैसे घर पर गुजराती बेसन की चटनी (Gujrati Besan Chutney) बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें- तवे पर डालते ही टूट जाता है गोभी का परांठा? ये 5 गलतियां हो सकती हैं वजह, आज ही सुधार लें आदत
गुजराती बेसन चटनी बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री
बेसन – 1/4 कप
दही – 1/4 कप
हरी मिर्च – 2
अदरक – 1 इंच
हरा धनिया – थोड़ा सा (गार्निशिंग के लिए बारीक कटा हुआ)
तेल – 2 चम्मच
राई – 1/2 छोटा चम्मच
हींग – 1 चुटकी
नमक – 1 चम्मच
चीनी – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
सूखी लाल मिर्च – तड़के के लिए
पानी – आवश्यकतानुसार
गुजराती बेसन चटनी बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले एक बाउल में 1/4 कप बेसन और 1/4 कप दही डालकर इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए अच्छी तरह फेंटकर एक स्मूद घोल तैयार कर लीजिए ताकि इसमें कोई भी गांठ न पड़े.
- अब मिक्सी के जार में 2 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक और थोड़ा सा हरा धनिया डालकर इन सभी को अच्छी तरह से पीस लीजिए.
- इस पिसे हुए पेस्ट को बेसन के तैयार किए गए घोल में डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए.
- इसके बाद एक पैन में 2 चम्मच तेल गर्म कर लीजिए.
- जैसे ही तेल अच्छे से गर्म हो जाए तब उसमें 1/2 छोटा चम्मच राई और एक चुटकी हींग डालकर तड़का लगा लीजिए.
- इसके बाद इस तड़के में बेसन का तैयार किया हुआ घोल डाल दीजिए.
- इस घोल को पैन में डालकर लगातार चलाते रहिए.
- इसके बाद पैन में 1 चम्मच नमक, 1 चम्मच चीनी और 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से सभी चीजों को आपस में मिला लीजिए.
- फिर इस मिश्रण को चलाते हुए तब तक पका लीजिए जब तक कि वो एकदम गाढ़ा न हो जाए.
- जब चटनी आपके हिसाब से गाढ़ी हो जाए तो फिर इसे एक बाउल में निकाल लीजिए.
- फिर दोबारा एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म कर लीजिए और इसमें सूखी लाल मिर्च डालकर चटका लीजिए.
- इस तैयार किए हुए तड़के को चटनी के ऊपर डाल दीजिए.
- आखिर में इसमें बारीक कटे हुए हरे धनिये से गार्निश कर दीजिए.
- इस चटनी को आप गरम-गरम रोटी, पराठे या चावल के साथ परोस सकते हैं.
यह भी पढ़ें – बप्पा के लिए महाराष्ट्र के फेमस स्टीम मोदक ऐसे करें तैयार, यहां जानिए आसान रेसिपी
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
3 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
3 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
4 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
7 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
21 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines