तवे पर डालते ही टूट जाता है गोभी का परांठा? ये 5 गलतियां हो सकती हैं वजह, आज ही सुधार लें आदत
How To Make Gobhi Parantha: ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें गोभी का परांठा बनाने में दिक्कत होती है. परांठा बेलते समय या तवे पर डालते ही टूट जाता है. अगर आप भी इसी दिक्कत से दो-चार होते हैं तो यहां जानिए कैसे बनाएं परफेक्ट परांठा.

Cooking Hacks: भारतीय घरों में गोभी परांठे को बेहद ही शौक से खाया जाता है. कभी इसे सुबह के नाश्ते में बनाते हैं तो कभी यह शाम के समय या फिर रात को डिनर में बनाया जाता है. परांठे को चाय, आचार या फिर दही और मक्खन के साथ स्वाद लेकर खाया जाता है. लेकिन, अक्सर ही लोग गोभी का परांठा (Gobhi Parantha) बनाते हुए परेशान हो जाते हैं क्योंकि इसे बेलते या तवे पर डालते हुए यह बार-बार ही टूटने लगता है. असल में गोभी का परांठा बनाना बहुत मुश्किल नहीं है बल्कि कुछ गलतियां इसे मुश्किल बना देती हैं. अगर आप भी गोभी का परांठा बनाते समय इसके टूटने से परेशान हैं तो इसकी वजह आपकी कुछ छोटी-मोटी गलतियां ही हो सकती हैं. ऐसे में यहां जानिए गोभी का परांठा बनाते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए.
गोभी को अच्छे से ना घिसना
2 / 7गोभी का परांठा बनाते हुए अक्सर ही लोग गोभी को बारीक नहीं घिसते. अगर गोभी के मोटे टुकड़े आटे में भरे जाएं तो इससे परांठा फटने लगता है और अंदर भरी गोभी बाहर आने लगती है. (Image Credits - AI)
गोभी से पानी ना निकालना
3 / 7गोभी एक पानी वाली सब्जी है जिसे कद्दूकस किया जाए तो इसमें मॉइस्चर जमा हो जाता है. इस मॉइस्चर के साथ ही गोभी को आटे में भरने पर बेलते समय परांठा फटने लगता है. इसीलिए गोभी को अच्छे से निचोड़ने के बाद ही परांठा बनाना चाहिए. (Image Credits - AI)
बहुत जल्दी नमक डाल देना
4 / 7गोभी को छीलने के बाद उसमें नमक डालकर देर तक नहीं छोड़ना चाहिए. इससे नमक गोभी से और ज्यादा मॉइस्चर खींचकर इसे वॉटरी बना देता है. आटे में भरने से कुछ देर पहले ही गोभी की स्टफिंग में नमक डालना चाहिए. (Image Credits - Pexels)
परांठे को बहुत ज्यादा भरना
5 / 7अगर परांठे को बेलते समय ही बहुत ज्यादा स्टफिंग से भर दिया जाए तो इससे परांठा बेलते समय टूटने और फटने लगता है. इसे अगर तवे पर डाल भी दें तो परांठा शेप मेंटेन नहीं कर पाता. (Image Credits - AI)
जोर देकर परांठा बेलना
6 / 7परांठा बनाते समय उसे बेलने में गलती नहीं करनी चाहिए. कई बार लोग परांठे पर बहुत ज्यादा दबाव डालकर उसे बेलते हैं जबकि परांठे को अगर हल्के हाथों से बेला जाए तो उससे परांठे की शेप बनी रहती है और वो चकले पर चिपकता और फटता नहीं है.(Image Credits - Pexels)
परांठे को सेंके इस तरह
7 / 7गोभी का परांठा बेलने के बाद इसे तवा गर्म होने के बाद ही तवे पर डालें. एक तरफ से जब परांठा थोड़ा पक जाए तो इसे पलट दें. अब दोनों तरफ तेल लगाकर हल्के से दबाते हुए परांठे को सेंके. इससे परांठा टाइट नहीं बल्कि मुलायम बनता है. (Image Credits - Pexels)