बप्पा के लिए महाराष्ट्र के फेमस स्टीम मोदक ऐसे करें तैयार, यहां जानिए आसान रेसिपी

Ganesh Utsav Special: अगर आप इस गणेश उत्सव पर कुछ पारंपरिक और घर पर आसानी से बनने वाला भोग तैयार करना चाहते हैं तो स्टीम मोदक एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. 

Ganesh Utsav Special

स्टीम मोदक की रेसिपी. Image Credit- Gemini  

विज्ञापन

गणेश उत्सव के दौरान बप्पा के स्वागत से लेकर उनके भोग तक, हर चीज का अपना खास महत्व होता है. इस मौके पर भगवान गणेश को उनके पसंदीदा मोदक का भोग लगाने की परंपरा है. महाराष्ट्र में गणेश उत्सव के दौरान खासतौर पर उकडीचे मोदक यानी स्टीम मोदक बनाए जाते हैं. चावल के आटे से तैयार होने वाले ये मोदक बाहर से मुलायम और अंदर से गुड़-नारियल की मिठास से भरपूर होते हैं. अगर आप भी इस गणेश उत्सव पर घर में बप्पा के लिए महाराष्ट्र के पारंपरिक स्टीम मोदक बनाना चाहते हैं तो इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- बार-बार मांजने के बाद भी कप पर लगे रह गए हैं चाय के दाग, तो इन ट्रिक्स से करके देखें साफ

Advertisment

स्टीम मोदक की रेसिपी 

सामग्री

  • मोदक के कवर के लिए
  • चावल का आटा- 1 कप 
  • पानी- 1 कप 
  • घी- 1 चम्मच 
  • नमक- चुटकी भर 
  • स्टफिंग के लिए
  • कद्दूकस किया हुआ नारियल- 1 कप 
  • गुड़- आधा कप 
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच 
  • जायफल पाउडर- 1 चम्मच 

विधि 

  • सबसे पहले एक पैन में कद्दूकस किया हुआ नारियल और गुड़ डालकर हल्की आंच पर पकाएं. गुड़ पिघलने लगे तो दोनों चीजों को अच्छी तरह मिलाएं. इसमें इलायची और जायफल पाउडर डालें. 
  • मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक यह थोड़ा गाढ़ा न हो जाए. ध्यान रखें कि स्टफिंग बहुत ज्यादा गीली न हो. गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें. एक पैन में पानी, घी और चुटकी भर नमक डालकर उबालें. 
  • पानी में उबाल आने पर गैस हल्की करें और धीरे-धीरे चावल का आटा डालते हुए लगातार चलाएं. आटा पानी को सोखने लगे तो गैस बंद कर दें और पैन को कुछ मिनट के लिए ढक दें. 
  • जब मिश्रण हल्का गर्म रह जाए तो हाथों पर थोड़ा घी लगाकर इसे अच्छी तरह गूंथ लें आटा मुलायम होना चाहिए, ताकि मोदक आसानी से आकार ले सके. 
  • आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं. एक लोई को हथेली या उंगलियों की मदद से कटोरी जैसा शेप दें. इसके बीच में नारियल और गुड़ की तैयार स्टफिंग रखें. अब किनारों को हल्के हाथों से मोड़ते हुए पंखुड़ियों जैसा शेप दें और ऊपर से बंद कर दें. 
  • इसी तरह बाकी मोदक तैयार कर लें. अब मोदक को स्टीमर या इडली के बर्तन में रखें. इन्हें लगभग 10-15 मिनट तक स्टीम करें. मोदक पकने के बाद चावल के आटे की लेयर हल्की चमकदार और मुलायम दिखाई देने लगेगी. 
  • स्टीम होने के बाद मोदक पर थोड़ा घी लगाया जा सकता है. अब इन्हें बप्पा को भोग में अर्पित करें और पूरे परिवार को सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- Strawberry Skin Remedy: शॉर्ट ड्रेस पहनने से पहले पैरों के ये छोटे-छोटे काले डॉट्स कर देते हैं परेशान? कॉफी से बना स्क्रब आएगा काम

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ