Jaggery Storing Tips: इस मौसम में गुड़ सबसे ज्यादा खाया जाता है, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है और इसे खाने से शरीर को गर्माहट मिलती है. इसलिए लोग सर्दियों में गुड़ से कई तरह के व्यंजन बनाना पसंद करते हैं जैसे गुड़ की खीर या गुड़ के लड्डू. कुछ लोग सदा गुड़ खाने के बाद खाते है्ं. इसलिए अक्सर लोग ढेर सारा गुड़ फ्रिज में लाकर स्टोर कर देते हैं. अगर सही ढंग से इसे रखा जाए तो गुड़ खराब नहीं होता, लेकिन कई बार डिब्बे में रखते ही कुछ ही दिनों में यह गीला होने लगता है. कुछ लोग ध्यान नहीं देते तो गुड़ में फंगस लग जाती है. इसलिए बेहतर होगा कि आप गुड़ को एकदम सही तरह से स्टोर करके रखें.
इसे भी पढ़ें- आपने कभी नहीं खाया होगा हरी मिर्च का हलवा, जायका बदल देगी यह अनोखी रेसिपी, आज ही करें तैयार
गुड़ को नमी से कैसे बचाएं? | Jaggery Ko Store Kaise Karke Rakhen
गुड़ को सुखाकर स्टोर करें- गुड़ को सुखाकर स्टोर करना बेस्ट है. कई बार दुकान पर रखा हुआ गुड़ नमी वाला होता है. इसका अंदरूनी हिस्सा हवा लगने से गीला हो जाता है और अगर हम गुड़ को बिना सुखाए डिब्बे में रखते हैं तो कुछ ही दिनों में नमी ऊपर आने लगती है.
गुड़ के छोटे टुकड़े करके रखें- गुड़ की बनावट बहुत बड़ी होती है. इसलिए जब भी हम गुड़ निकालने के लिए डिब्बा खोलते हैं तो इसके अंदर नमी जाती है और ये गीला हो जाता है. इसलिए इसके छोटे-छोटे टुकड़े करके रखें ताकि तुरंत निकाल लिए जाएं.
सही डिब्बा चुनें- गुड़ स्टोर करने के लिए हमेशा अच्छी क्वालिटी का डिब्बा चुनें. बेहतर होगा कि आप शीशे का डिब्बा खरीदकर ले आएं और अच्छी तरह से बंद करें. हालांकि, डिब्बे में गुड़ को रखने से पहले इसे अच्छी तरह से धोकर सुखा लेना चाहिए.
गुड़ में फंगस क्यों लगती है?
अगर गुड़ को परिरक्षकों और रसायनों को सही तरह से स्टोर नहीं किया जाता है तो इसमें फफूंद लगने की संभावना अधिक होती है. फफूंदी अक्सर नमी रहने की वजह से पैदा होती है और अगर इसमें फफूंदी लग जाए या बदबू आने लगे, तो इसे फेंक देना ही बेहतर है.
इसे भी पढ़ें- सेहत और स्वाद से भरपूर है बाजरे का दलिया, ब्रेकफास्ट में बनाकर बच्चों को खिलाएं, मिलेगी इंस्टेंट एनर्जी
संबंधित खबरें
कैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
53 mins agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
4 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
6 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
20 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines