हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Weight Loss Tips: ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी, तेजी से वजन घटाने के लिए कौन है ज्यादा असरदार?

Green Tea Vs Black Coffee For Weight Loss: अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि वजन कम करने के लिए ग्रीन टी का सेवन सबसे बेस्ट रहता है या ब्लैक कॉफी? आइए जानते हैं दोनों में क्या-क्या फर्क है और कौन वजन घटाने में सबसे ज्यादा मददगार साबित हो सकता है.

विज्ञापन
वजन कम कैसे करें? (Image: AI)

Wajan Ghatane Ke Liye Green Tea Ya Black Coffee: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत खानपान, देर रात तक जागना और कम शारीरिक गतिविधि के कारण मोटापा तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रहा है. बढ़ा हुआ वजन सिर्फ दिखने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह शरीर पर कई तरह से असर डालता है. इससे थकान, सुस्ती, सांस फूलना, घुटनों में दर्द, ब्लड प्रेशर, शुगर और दिल की बीमारी का खतरा काफी बढ़ सकता है, जो गंभीर बीमारियों को जन्म देती है. यही कारण है कि लोग सुबह की शुरुआत हेल्दी तरीके से करना चाहते हैं, लेकिन कैसे करना चाहिए इसकी जानकारी अक्सर लोगों को नहीं होती है. ऐस में कई लोग दूध वाली चाय छोड़कर ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी अपनाते हैं, क्योंकि इन्हें वजन कम करने में मददगार माना जाता है. लेकिन सवाल यही है कि आखिर इन दोनों में से बेहतर कौन है?

यह भी पढ़ें: लिवर ट्रांसप्लांट के बाद कैसी होती है जिंदगी? जानिए क्या मरीज फिर से जी सकता है सामान्य जीवन

वजन घटाने के लिए कैसी है ग्रीन टी? Fast Weight Loss Tips In Hindi

ग्रीन टी लंबे समय से फिटनेस पसंद लोगों की पहली पसंद रही है. इसमें प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट और कैटेकिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के चयापचय को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं. जब शरीर की कैलोरी जलाने की प्रक्रिया बेहतर होती है, तो वजन घटाने में सहायता मिलती है. ग्रीन टी शरीर को हल्का महसूस कराती है और कई लोगों को पाचन बेहतर होने का अनुभव भी होता है, इसमें कैफीन की मात्रा कॉफी से कम होती है, इसलिए यह ज्यादातर लोगों के लिए हल्का विकल्प माना जाता है. अगर इसे बिना चीनी के दिन में 2 बार लिया जाए और साथ में सही भोजन और एक्सरसाइज किया जाए, तो धीरे-धीरे अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.

विज्ञापन

ब्लैक कॉफी पीने से क्या होगा? PET Ki Charbi Kaise Kam Kare Gharelu Upay

ब्लैक कॉफी भी वजन कम करने वालों में काफी लोकप्रिय है. इसमें कैफीन होता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है और कुछ समय के लिए भूख कम महसूस करा सकता है. इससे कई लोग कम कैलोरी लेते हैं, जो वजन नियंत्रण में मदद कर सकता है. ब्लैक कॉफी व्यायाम से पहले पी जाए तो ऊर्जा स्तर बढ़ सकता है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन सही नहीं माना जाता. क्योंकि इससे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जैसे-

विज्ञापन
  • ज्यादा कॉफी पीने से नींद प्रभावित हो सकती है.
  • कुछ लोगों में घबराहट या दिल की धड़कन तेज हो सकती है.
  • खाली पेट लेने से जलन हो सकती है.
  • शरीर में पानी की कमी महसूस हो सकती है.
  • इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही लेना बेहतर है.

आखिर वजन घटाने के लिए कौन है बेहतर विकल्प? Which Is Better For Burning Belly Fat Green Tea Or Black Coffee

अगर हल्की, संतुलित और लंबे समय तक रोज पीने योग्य ड्रिंक चाहिए, तो ग्रीन टी बेहतर विकल्प हो सकती है. वहीं, अगर आपको तुरंत ऊर्जा चाहिए और आप व्यायाम करते हैं, तो ब्लैक कॉफी फायदेमंद हो सकती है. हालांकि सिर्फ इन पेय पदार्थों से वजन कम नहीं होगा, बल्कि असली फर्क सही भोजन, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और तनाव कम रखने से पड़ता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: मिनटों में बनाएं फूल मखाना खीर; दिन की बेहतरीन शुरुआत के लिए सबसे आसान और हेल्दी रेसिपी

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola