क्या सच में वजन घटा सकती है ग्रीन टी? एक्सपर्ट ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Green Tea For Weight Loss: वेट लॉस के लिए ग्रीन टी पीने की सलाह दी जाती है। मगर क्या सच में 1 कप ग्रीन टी आपका फैट घटा सकती है? इस पर एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं, चलिए समझते हैं।

side effects of Green Tea

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Green Tea For Weight Loss: ग्रीन टी वजन घटाने के लिए पी जाने वाली एक फेमस ड्रिंक है। ग्रीन टी टीवी एड्स से लेकर सोशल मीडिया में भी वेट लॉस करने में मदद करने वाली ड्रिंक के नाम से मशहूर है। लेकिन क्या सच में यह ड्रिंक इतनी जादुई है कि इसको पीने से वजन कम होने लगता है? इसके फायदों के बारे में तो सभी जानते हैं, आज हम ग्रीन टी को लेकर वेट लॉस के पीछे की सच्चाई को समझते हैं। आखिर क्यों, इस ड्रिंक को सुपरफूड का टैग दे दिया गया है।

विज्ञापन

वेट लॉस के लिए ग्रीन टी!

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि ग्रीन टी वजन नहीं घटा सकती है। ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में मदद कर सकती है और वजन घटाने में सहायक हो सकती है। इस आधार पर ग्रीन टी से वेट लॉस होता है। मगर, सिर्फ ग्रीन टी वेट लॉस करेगी, यह बात सत्य नहीं है।

विज्ञापन

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, ग्रीन टी वजन घटाने में सहायक हो सकती है
लेकिन इसका प्रभाव तभी होगा, जब एक व्यक्ति अपनी जीवनशैली और व्यायाम को भी नियमित रूप से करेगा। ग्रीन टी फैट बर्न करने में मदद करता है लेकिन बिना शारीरिक गतिविधि के इस ड्रिंक का लाभ नहीं लिया जा सकता है।

विज्ञापन

वजन घटाने के लिए ग्रीन टी का पूरा फायदा कैसे ले सकते हैं?

वजन घटाना मुश्किल प्रक्रिया है, आपको ग्रीन टी के सेवन के साथ-साथ नियमित रूप से कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, जैसे –

  • नियमित ग्रीन टी पीना
    ग्रीन टी का नियमित सेवन करें, खासकर भोजन से पहले और बाद में जरूरी है।
  • हेल्दी डाइट
    स्वस्थ भोजन के साथ ग्रीन टी का सेवन करना होगा, जिसमें फल, सब्जियां, साबुत अनाज हों।
  • डेली एक्सरसाइज
    रोजाना कुछ देर एक्सरसाइज करें, जैसे कि योग, जॉगिंग या फिर साइक्लिंग।
Weight loss

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विज्ञापन

ग्रीन टी कैसे करता है वेट लॉस?

  • भूख कम करें- ग्रीन टी में ऐसे गुण होते हैं जो भूख को कम करने में मदद कर सकते हैं।
  • फैट बर्निंग- ग्रीन टी में कैटेचिन्स नाम के तत्व होते हैं जो फैट बर्न करने में मदद कर सकते हैं।
  • हाइड्रेशन- ग्रीन टी शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखता है, जो वजन घटाने के लिए महत्वपूर्ण है।
  • ग्रीन टी की क्वालिटी- ग्रीन टी से वजन कम करने के लिए उसकी गुणवत्ता पर भी ध्यान देना जरूरी है।

ये भी पढ़ें- वजन घटाएंगे ये 7 सुपरफूड, सूजन भी होगी कम! जानें कैसे करें इस्तेमाल?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ