हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Winter Special Sweet: सर्दियों के लिए बेहतरीन डेजर्ट हैं हरी मटर का हलवा, स्वाद लगेगा खूब लजीज, जाने विधि

विज्ञापन
Matar Halwa

How To Make Matar Halwa: हरी मटर फाइबर, सोडियम, फास्फोरस, पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन जैसे कई हेल्दी गुणों का भंडार होती है। मटर को आमतौर पर लोग चाट, सब्जी या पराठे के तौर पर बनाकर खाना पसंद करते हैं।

लेकिन क्या कभी आपने मटर का हलवा बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए मटर का हलवा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद और सेहत दोनों ही लिहाज से बेहतरीन होता है।

इसको आप किसी भी खास मौके पर बनाकर सबका मुंह मीठा करा सकते हैं। इसका स्वाद एक बार चखकर हर कोई आपके खाने का फैन बन जाएगा, तो चलिए जानते हैं मटर का हलवा (How To Make Matar Halwa) बनाने की रेसिपी-

मटर का हलवा बनाने की आश्यक सामग्री-

  • हरी मटर के दाने 3 कप
  • देसी घी 3 चम्मच
  • दूध आधा लीटर
  • मावा आधा कप
  • बूरा या चीनी आधा कप
  • बादाम 5-6 बारीक कटे
  • काजू 5-6 बारीक कटे
  • अखरोट 5-6 बारीक कटे
  • किशमिश 5-6
  • पिस्ता 3-4 बारीक कटे
  • नारियल बुरादा 3 चम्मच
  • मखाने 5-6 कटे हुए
  • इलायची पाउडर आधा चम्मच
  • केसर के धागे

मटर का हलवा कैसे बनाएं? (How To Make Matar Halwa)

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले मटर को छीलकर धो लें।
  • फिर आप मिक्सर जार में मटर के दाने और थोड़े से दूध डालकर दरदरा पीस लें।
  • इसके बाद आप एक कढ़ाई में दूध और मटर का मिक्चर डालकर धीमी आंच पर भून लें।
  • फिर आप इसमें घी डालें और लगातार चलाते हुए पानी सूखने तक भून लें।
  • इसके बाद आप इसमें बूरा और दूध डालकर अच्छी तरह से मिला दें।
  • फिर आप इसमें बारीक कटे काजू, पिस्ता-बादाम, किशमिश, मखाने, अखरोट और नारियल बुरादा डालकर मिलाएं।
  • इसके बाद आप इसमें खोया या मावा डालें और मिलाकर अच्छी तरह से भून लें।
  • फिर आप इसमें इलायची पाउडर और केसर डालें और मिला लें।
  • अब आपका स्वादिष्ट मटर का हलवा बनकर तैयार हो चुका है।
  • फिर आप इसको बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें