Green Chilli Halwa Recipe: त्योहारों और खास मौकों पर हम अक्सर सूजी, गाजर या मूंग दाल जैसे पारंपरिक हलवे का स्वाद लेते हैं. लेकिन अगर आप कुछ बिल्कुल नया, अनोखा और हटके ट्राई करना चाहते हैं तो हरी मिर्च का हलवा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है, लेकिन यकीन मानिए इसका स्वाद आपको चौंका देगा. तीखापन और मिठास का ये अनोखा मेल आपके मेहमानों के लिए भी एक सरप्राइज डिश बन सकता है. तो चलिए जानते हैं इस दिलचस्प रेसिपी के बारे में जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं.
हरी मिर्च हलवा रेसिपी | Green Chilli Halwa Recipe
सामग्री
- हरी मिर्च (कम तीखी वाली) – 100 ग्राम
- दूध – 1 कप
- खोया (मावा) – 1/2 कप
- घी – 2-3 बड़े चम्मच
- चीनी – 1/2 कप (स्वादानुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं)
- इलायची पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
- कटे हुए मेवे – 2 बड़े चम्मच (काजू, बादाम, पिस्ता)
ये भी पढ़ें- Ahoi Ashtami Bhog: अहोई अष्टमी पर माता को लगाएं इन 5 चीजों का भोग, घर पर ऐसे तैयार करें मीठे गुलगुले
बनाने की विधि
हरी मिर्च का हलवा बनाने के लिए आप सबसे पहले हरी मिर्च को धोकर उसका डंठल हटाएं. मिर्च को लंबाई में काटकर उसके बीज निकाल लें ताकि तीखापन कम हो जाए. फिर मिर्च को बारीक काट लें या दरदरा पीस लें. एक कड़ाही में 1 चम्मच घी गरम करें. इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालें और मध्यम आंच पर 4-5 मिनट तक भूनें जब तक कच्ची गंध न चली जाए. अब इसमें दूध डालें और मिर्च को तब तक पकाएं जब तक दूध अच्छे से मिक्स होकर थोड़ा सूख न जाए. अब इसमें खोया डालें और धीमी आंच पर मिलाते हुए पकाएं. फिर चीनी डालें और हलवे को चलाते रहें जब तक वह गाढ़ा न हो जाए और किनारे छोड़ने लगे. इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालें. अंत में 1-2 चम्मच घी और डालें और अच्छे से मिलाएं. गरमा गरम हरी मिर्च का हलवा तैयार है. इसे गरम या ठंडा दोनों तरह से परोसा जा सकता है.
ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: इस तरह घर पर बनाएं पारंपरिक फरे, खाते ही हर कोई करेगा तारीफ
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
9 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
11 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
12 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
14 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
14 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
14 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
16 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
17 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
19 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines