Karwa Chauth Traditional Fare: करवा चौथ का त्योहार न सिर्फ व्रत और पूजा का दिन होता है, बल्कि स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजन बनाने का भी खास मौका होता है. बहुत से घरों में इस दिन फरे बनाए जाते हैं, जो स्वाद और परंपरा का खास मेल होते हैं. अगर आप भी इस करवा चौथ पर कुछ खास और टेस्टी बनाना चाहती हैं, तो पारंपरिक फरे जरूर ट्राय करें. आइए जानते हैं फरे बनाने की एक आसान और देसी रेसिपी, जिसे आप इस बार अपने किचन में आजमा सकती हैं और पूरे परिवार का दिल जीत सकती हैं.
इस तरह बनाएं फरे
भरावन तैयार करें
भीगी हुई चना दाल को पानी से छानकर मिक्सी में दरदरा पीस लें (बिल्कुल बारीक नहीं). अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें. उसमें हींग और जीरा डालें. फिर अदरक और हरी मिर्च डालें, कुछ सेकंड भूनें. अब पिसी हुई दाल डालें और 4–5 मिनट तक मध्यम आंच पर भूनें, जब तक वह सूख न जाए. इसमें नमक, लाल मिर्च और हरा धनिया डालें. भरावन तैयार है.
चावल का आटा तैयार करें
चावल के आटे में नमक और अजवाइन मिलाएं. हल्के गुनगुने पानी से सख्त आटा गूंधें (जैसे मोदक या मोमोज के लिए होता है). गीले कपड़े से ढककर 10–15 मिनट के लिए रख दें.
फरे बनाएं
गुंधे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं. हर लोई को बेलकर छोटी पूड़ी जैसा आकार दें (थोड़ा मोटा रखें). बीच में 1 टेबल स्पून दाल की भरावन रखें और आधा मोड़ कर किनारे अच्छे से दबा दें (समोसे जैसी या आधे चांद की शेप). अब इडली स्टैंड या छलनी में पानी उबालें और फरे उसमें रखें. मध्यम आंच पर 12–15 मिनट तक भाप में पकाएं.
पक जाने पर चाकू डालकर चेक करें. अगर चाकू साफ निकलता है, तो फरे तैयार हैं. निकालें और गर्मागर्म परोसें. आप चाहें तो फरो को भांप में पका हुआ भी खा सकते हैं या तो आप चाहें तो इसे फ्राई करके भी खा सकते हैं.