Ahoi Ashtami Bhog: अहोई अष्टमी पर माता को लगाएं इन 5 चीजों का भोग, घर पर ऐसे तैयार करें मीठे गुलगुले

Ahoi Ashtami 2025 Bhog: अहोई अष्टमी के व्रत में अहोई माता को कुछ खास चीजों का भोग लगाया जाता है. जानिए कौन सी हैं ये चीजें और भोग के लिए इन्हें कैसे तैयार करते हैं.

Ahoi Ashtami Bhog Recipe

Meethe Gulgule Recipe: अहोई अष्टमी पर इस तरह बनाएं मीठे गुलुगले, यहां देखें रेसिपी. Image Credit - AI

Ahoi Ashtami Bhog Recipe: अहोई अष्टमी या अहोई आठे का व्रत करवा चौथ के बाद रखा जाता है. इस व्रत को मां अपनी संतान की दीर्घायु के लिए रखती हैं. माना जाता है कि इस व्रत को यदि मां पूरे मनोभाव से रखे तो बच्चे की सेहत हमेशा अच्छी रहती है और जीवन में खुशहाली बनी रहती है सो अलग. इस साल 13 अक्टूबर, सोमवार को अहोई अष्टमी का व्रत (Ahoi Ashtami Vrat) रखा जा रहा है. इस व्रत में अहोई माता की पूजा की जाती है. पूजा के पश्चात अहोई माता को कुछ खास चीजों का भोग लगता है और घर के लिए प्रसाद तैयार किया जाता है. यहां जानिए अहोई माता को किन चीजों का भोग लगाना शुभ होता है और भोग के लिए किस तरह मीठे गुलगुले तैयार किए जाते हैं. मीठे गुलगुले को कई लोग मीठे पुए भी कहते हैं. यहां आपके लिए मीठे गुलगुले की खास रेसिपी दी जा रही है.

विज्ञापन

अहोई अष्टमी का भोग | Ahoi Ashtami Bhog

दूध से बनी मिठाइयां – अहोई अष्टमी पर खासतौर से दूध से मिठाइयां तैयार की जाती हैं और अहोई माता को भोग स्वरूप अर्पित की जाती हैं. दूध से बनी खीर या रस मलाई अहोई अष्टमी के भोग में शामिल की जा सकती है.

विज्ञापन

कढ़ी चावल – अहोई माता (Ahoi Mata) को अहोई अष्टमी पर कढ़ी चावल का भोग भी लगाया जाता है. यह सात्विक भोजन है.

सूजी का हलवा – अहोई माता के लिए सूजी का हलवा तैयार किया जा सकता है. इस हलवे को सूजी, घी और चीनी से बनाया जाता है.

विज्ञापन

सिंघाड़े- भोग में कुछ फल चढ़ाए जा सकते हैं. सिंघाड़े को खासतौर से अहोई अष्टमी की भोग सामग्री में शामिल करते हैं.

आटे के गुलगुले – मीठे गुलगुले आटे से तैयार किए जाते हैं और अहोई अष्टमी के भोग में चढ़ाते हैं.

विज्ञापन

मीठे गुलगुले बनाने की रेसिपी (Meethe Gulgule Recipe)

विज्ञापन

गुलगुले बनाने की सामग्री

गेंहू का आटा – 2 कप
गुड़ या चीनी – आधा कप
पानी – डेढ़ कप या घोल बनाने जितना
सौंफ – आधा चम्मच
इलायची पाउडर – आधा चम्मच
तेल – तलने के लिए
बेकिंग सोडा – ऑप्शनल

विज्ञापन

गुलगुले बनाने की विधि

  • गुलगुले बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आटा डालें और पानी मिलाकर घोल तैयार करें. ध्यान रहे कि घोल बहुत ज्यादा पतला या गाढ़ा ना हो.
  • घोल बन जाए तो बाकी सभी सामग्री डाल दें. इस तैयार घोल को 15 मिनट के लिए अलग छोड़ दें. गुलगुले ज्यादा फूलें
  • इसके लिए आप इसमें बेकिंग सोडा भी डाल सकते हैं.
  • अब आंच पर तेल गर्म करने के लिए रख दें.
  • आटे के घोल को चम्मच में लें और इसे सीधा कढ़ाही में डालें.
  • मोटे-मोटे गोल गुलगुले तेल में तबतक तलें जबतक कि ये पककर सुनहरे ना हो जाएं.
  • अब इन गुलगुलों को छानकर निकाल लें.
  • गुलगुले एकदम मुलायम और टेस्टी बनेंगे.

यह भी पढ़ें – नाभि पर कौन सा तेल लगाना सबसे अच्छा है? एक्सपर्ट ने बताया किस ऑयल की 2 बूंदों से हट जाएंगे चेहरे के दाने

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ