Grapes face pack: अंगूर किसे पसंद नहीं होता, यह एक ऐसा फल है, जिसे सभी खाना पसंद करते हैं। सेहत के लिहाज से भी यह बेहतरीन माना जाता हैं। अंगूर में रस होने का कारण इसमें कई ऐसे गुण होते हैं, जिससे आपका चेहरा एकदम निखर जाता हैं।
फेस से दाग-धब्बे और भी कई स्किन प्रोब्लम्स से निजात दिलाता हैं। साथ ही अंगूर खाने से आपकी त्वचा में मौजूद किसी भी इंफेक्शन को हटाने में यह बेहद मदद करता हैं। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि आखिर अंगूर का फेस पैक कैसे बनाते हैं।
और पढ़िए –Skin care TIPS: दाग-धब्बे, पिंपल और पिंगमेंटेशन गायब कर देगी प्याज, मिलेगा शानदार निखार
अंगूर में होता है अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड
अंगूर में एंटी एजिंग गुण होते हैं और इसलिए इस फेस पैक को लगाने से आपकी बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में यह मदद सकते हैं। साथ ही अंगूर में अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड भी होता है, जिससे आपकी सुस्त और बेजान त्वचा में नई जान भर जाती है, तो चलिए जानते हैं कि अंगूर के फेस पैक को कैसे बनाते हैं।
फेस पैक बनाने के लिए सामग्री
अंगूर 8-10, स्ट्रॉबेरी दो से तीन, शहद एक चम्मच
ऐसे बनाए फेस पैक
इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल लें और उसमें दो से तीन स्ट्रॉबेरी को काटकर मैश करें। इसके बाद इसमें अंगूरों को डालकर एक साथ अच्छी तरह से मैश कर लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और आपका फेस पैक बनकर तैयार हो गया हैं।
ऐसे करें यूज
इसे लगाने से पहले आप चेहरा धो लें और फिर पूरे फेस पर इसे अच्छें से लगा लें। इसके बाद इसे 20 मिनट तक लगाएं रखे और जब यह सूख जाए, तो इसे गुनगुने पानी से धोकर साफ कर लें और उसके बाद चेहरे पर क्रीम या लोशन जरूर लगा लें।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
3 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
4 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
4 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
7 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
21 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines