---विज्ञापन---

Gluten Free Grains: ग्लूटेन डाइट बन रही परेशानी तो टेंशन न लें, इन 4 चीजों को बनाएं खाने का रूटीन

Gluten Free Grains: अगर आपको भी ग्लूटेन वाले ग्रेन्स से कई तरह की समस्या होती है, तो ऐसे में आप ग्लूटेन फ्री ग्रेन्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

Gluten Free Grains: ग्लूटेन एक प्रकार का प्रोटीन होता है जो गेहूं, जौ, ब्रेड और पास्ता जैसे फूड में होता है। लेकिन क्या आपको पता है ग्लूटेन से कई लोगों को एलर्जी भी होती है। उनका पेट ग्लूटेन को पचा नहीं पाता। इसलिए लोग अपनी डाइट में ग्लूटेन फ्री चीजें शामिल कर सकते हैं, क्योंकि ग्लूटेन फ्री डाइट आपके शरीर को एनर्जी देती है और वजन कम करने, स्किन को हेल्दी रखने में मददगार है। यह डाइट बालों को कई परेशानियों से दूर रखती है। इसलिए कई लोग ग्लूटेन फ्री डाइट लेना पसंद करते हैं। यहां जानते हैं कि कौन-कौन से ऐसे फूड हैं जो ग्लूटेन फ्री होते हैं?

ओट्स

जई जिसे ओट्स भी कहा जाता है, ग्लूटेन फ्री ग्रेन है। ओट्स सीलिएक बीमारी से आराम दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। ओट्स में जिंक, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, विटामिन-बी और विटामिन-ई जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अगर आप हर रोज अपनी डाइट में ओट्स को शामिल करते हैं, तो ये वजन कंट्रोल करने में, इम्यूनिटी को बढ़ाने और शरीर की एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद बीटा ग्लूटेन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- ज्यादा वजन समेत ये 5 आदतें Liver को करती हैं खराब! 

ब्राउन राइस

ब्राउन राइस में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले मिनरल्स जैसे आयरन, जिंक, मैग्नीशियम और कैल्शियम शरीर को एनर्जी देते हैं। अगर आप हर रोज अपनी डाइट में ब्राउन राइस को शामिल करते हैं तो ये कोलेस्ट्रॉल, शुगर और कैंसर के खतरे को कम कर सकता है। साथ ही जिन्हें डाइजेशन से जुड़ी कोई समस्या होती है, उन्हें डॉक्टर ब्राउन राइस  खाने की सलाह देते हैं।

---विज्ञापन---

मक्का

मक्का  भी ग्लूटेन फ्री ग्रेन है। जिन्हें गेहूं और जौ जैसे ग्रेन्स के सेवन से हेल्थ प्रॉब्लम्स होती हैं, वह मक्के का सेवन कर सकते हैं। मक्के में मौजूद कैरोटिनॉइड, विटामिन सी और फाइबर हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। अगर आप हर रोज मक्के का सेवन करते हैं, तो आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहेगा।

क्विन्वा

क्विन्वा को सबसे अच्छा हेल्दी फूड माना जाता है। इसमें आयरन, फाइबर और प्रोटीन जैसे कई गुण मौजूद हैं। जो लोग दूध, दही या पनीर का सेवन नहीं कर सकते, उनके लिए क्विन्वा एक अच्छा विकल्प होता है। इसमें भरपूर मात्रा में अमीनो एसिड होते हैं, जो एनीमिया से बचने और हार्ट से जुड़ी बीमारियों से आराम दिलाते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़े- घने और लंबे बालों के लिए नारियल या देसी घी, कौन सा ज्यादा फायदेमंद?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---
First published on: Oct 26, 2024 02:23 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola