Coconut Oil vs Desi Ghee: घने और लंबे बालों के लिए नारियल या देसी घी, कौन सा ज्यादा फायदेमंद?

Coconut Oil vs Desi Ghee: बालों से जुड़ी समस्याएं आजकल काफी बढ़ गई हैं। इन परेशानियों से बचने के लिए लोग सिर में ऑयलिंग करते हैं। इंडिया में बालों की ग्रोथ के लिए नारियल तेल और देसी घी, दोनों को ही फायदेमंद माना जाता है। मगर इनमें से ज्यादा असरदार कौन सा है? जानिए।

Oil

Coconut Oil vs Desi Ghee: जब बालों की ग्रोथ के लिए घरेलू उपचारों की बात आती है, तो दो सबसे फेमस ऑप्शन सबकी पसंद होते हैं, वो विकल्प हैं तेल नारियल तेल और देसी घी। भारत में बालों को मजबूती और पोषण देने के लिए इन दोनों का ही इस्तेमाल किया जाता है। बाल झड़ना एक बढ़ती हुई समस्या है, जिससे राहत पाने के लिए लोग घरेलू नुस्खों की खोज करते रहते हैं। हेयर फॉल के लिए बालों में ऑयलिंग करना जरूरी होता है। आइए जानते हैं घने और लंबे बालों के लिए देसी घी और नारियल तेल में से कौन सा ज्यादा फायदेमंद है।

विज्ञापन

सबसे पहले इन दोनों के फायदे जान लेते हैं

नारियल तेल

विज्ञापन

नारियल तेल में फैटी एसिड होता है, जो बालों में प्रोटीन की कमी को पूरा करता है। नारियल तेल एंटीबैक्टीरियल होता है, जो बालों में खुजली की समस्या को भी कम करता है। बालों की ग्रोथ के लिए नारियल तेल की मसाज एक पुराना और पारंपरिक फार्मूला है। नारियल के तेल की मसाज से बालों में नमी बनी रहती है और स्कैल्प भी सुरक्षित रहती है।

विज्ञापन

देसी घी

देसी घी में हेल्दी फैट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। यह विटामिन-ए, डी, ई और के-2 का भी सोर्स है। देसी घी बालों की स्कैल्प को पोषण दे सकता है, बालों की जड़ों को मजबूत कर सकता है और घने, मजबूत बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। सर्दियों में बालों पर घी की मसाज करने से गर्माहट मिलती है। देसी घी की मसाज से सिर का ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है।

विज्ञापन

photo credit-freepik

बालों की ग्रोथ के लिए कौन सा तेल लगाएं?

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, नारियल तेल और देसी घी दोनों से ही मसाज की जा सकती है। दोनों ही बालों को अलग-अलग तरीकों से लाभ पहुंचाते हैं। लोग अपनी चॉइस के हिसाब से इनमें से अपनी पसंद के तेल से मसाज कर सकते हैं, जैसे-

विज्ञापन
  • अगर आपके बाल पतले हैं तो नारियल के तेल की मसाज कर सकते हैं।
  • घुंघरालू बालों वाले लोगों के लिए देसी घी की मसाज करना फायदेमंद होता है।
  • अगर आपको बालों में इंफेक्शन या खुजली की समस्या रहती है तो भी देसी घी की मसाज कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- स्किन पर दिख रहे हैं ये निशान तो हो जाएं सावधान!

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ