Foods For Glowing Skin: अगर आप दुल्हन बनने वाली हैं, किसी शादी में जाना है या फिर कोई फंक्शन है तो कुछ ही दिनों में मुरझाई हुई त्वचा को निखारने की कोशिश जरूर कर रही होंगी. लेकिन, क्या आप जानती हैं चेहरे पर बाहरी तौर पर कुछ लगाने से ज्यादा अंदरूनी तौर पर उसे बेहतर बनाना जरूरी होता है. खानपान की ऐसी कुछ चीजें हैं जो शरीर को अंदर से साफ करती हैं, विषाक्त पदार्थों को निकालती हैं और स्किन को क्लियर और ग्लोइंग बनाने में मददगार होती हैं. यहां ऐसी ही कुछ खाने की चीजों का जिक्र किया जा रहा है जिन्हें खाने पर त्वचा बेदाग बनती है, निखरने लगती है और चेहरे से डेड स्किन सेल्स हटकर अंदर से निकलती हुई चमक (Radiant Skin) नजर आती है. आप भी बिना देरी किए इन फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना लीजिए.
यह भी पढ़ें- कोलेजन की कमी से बूढ़ी नजर आ सकती है त्वचा, इन 7 चीजों को खाने पर नेचुरली बढ़ जाएगा Collagen
चेहरा निखारने के लिए क्या खाएं
टमाटर – लाइकोपीन से भरपूर टमाटर (Tomato) त्वचा को सन डैमेज से बचाता है और फाइन लाइंस को दूर करता है. टमाटर खाने पर ना सिर्फ स्किन हेल्दी बनती है बल्कि ग्लोइंग भी नजर आती है.
गाजर – स्किन के लिए गाजर भी एक बेहद फायदेमंद फूड साबित होता है. गाजर खाने पर स्किन को विटामिन ए मिलता है जोकि स्किन को निखारने और स्मूद बनाने का काम करता है. यह एक्ने से लड़ने में भी असरदार होता है.
शकरकंद – त्वचा को बेहतर बनाने के लिए शकरकंद खाई जा सकती है. शकरकंद स्किन को हेल्दी ग्लो देने में असरदार है. यह सूरज की हानिकारक किरणों से भी स्किन को प्रोटेक्ट करता है.
पालक – हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक (Spinach) त्वचा के लिए बेहद अच्छा होता है. पालक खाने पर स्किन को विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन के मिलते हैं जो डार्क सर्कल्स को दूर करते हैं, स्किन को हीलिंग गुण देते हैं और त्वचा को जवां रखने में मदद करते हैं.
डार्क चॉक्लेट – स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप मीठे में डार्क चॉक्लेट खा सकते हैं. 70% डार्क चॉक्लेट ही चुनें. इसमें मौजूद फ्लेवोनॉइड्स ब्लड फ्लो को बेहतर करते हैं और त्वचा को सन डैमेज से बचाते हैं. इससे स्किन पर रेडिएंट ग्लो नजर आता है.
ऐसे मिलेगा एक्स्ट्रा ग्लो
- पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें. इससे स्किन को हाइड्रेशन मिलता है और स्किन खिली-खिली नजर आती है.
- अपनी डाइट में सिट्र्स फ्रूट्स जैसे संतरा, नींबू और ग्रेपफ्रूट को भी शामिल करें.
- बींस और दालों को डाइट का हिस्सा बनाएं. ये हीलिंग और एक्ने दूर रखने में मदद करते हैं.
- बाहर का खाना कम कर दें. खासकर प्रोसेस्ड फूड्स और शुगर से भरपूर चीजों को ना खाएं.
- हेल्दी फैट्स को खानपान में शामिल करें. बीज और सूखे मेवे (Dry Fruits) खाएं.
- प्रोटीन को खानपान में शामिल करना ना भूलें. यह सेल्स की रिपेयर के लिए जरूरी होता है.
- अलग-अलग सब्जियां और फल खाएं.
यह भी पढ़ें- रोज पैदल चलने से क्या होता है? शरीर को मिलेंगे चौंकाने वाले ये 5 फायदे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
9 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
15 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
16 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
17 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
19 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines