Adrak Sookhne Ke Aasan Tips: गर्मी हो या फिर सर्दी… अदरक का इस्तेमाल हर मौसम में किया जाता है, क्योंकि यह चाय का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ खाने का स्वाद भी दोगुना करने का दम रखता है. इसलिए अदरक को ज्यादातर लोग फ्रिज में लाकर स्टोर करने के लिए रख देते हैं, लेकिन कुछ खास फायदा नहीं होता क्योंकि दो से तीन दिन बाद सूखने लगता है. ध्यान ना देने पर सड़ने लगता है, ऐसे में आपको अदरक को सही तरह से स्टोर करना आना चाहिए. आपका अदरक लंबे समय तक फ्रेश बना रहे, तो कुछ आसान स्टोरिंग हैक्स अपनाना बहुत जरूरी है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप अदरक को कैसे स्टोर कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में ठंडक का खजाना है मलाईदार लस्सी, जानिए बनाने का आसान तरीका
अदरक को स्टोर करने के तरीके
पेपर टॉवल आएगी काम- आप अदरक को स्टोर करने के लिए पेपर टॉवल या एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें अदरक को बंद करके रखने से खराब नहीं होगी और ना सूखेगी. साथ ही, इससे अदरक का संतुलन बना रहेगा.
जिप लॉक बैग का इस्तेमाल– अदरक को फ्रेश रखने के लिए आप जिप लॉक बैग में डालकर रख सकते हैं. इससे अदरक के अंदर हवा नहीं जाएगी और फ्रिज में लंबे वक्त तक अदरक को भी रखा जा सकता है.
फ्रीजर में स्टोर करें- अगर आप अदरक को एक महीने से ज्यादा समय तक रखना चाहते हैं तो इसे फ्रीजर में रखें. ऐसा करने से अदरक लंबे वक्त तक सही रहेगा, जिसका इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है. आप फ्रिजर में काटकर भी रख सकते हैं.
मिट्टी का इस्तेमाल- यह सुनने में आपको अजीब लग सकता है, लेकिन यह एक पुराना और कारगर तरीका है. आप अदरक को सूखी मिट्टी या रेत में दबाकर ठंडी जगह पर रखें. इससे अदरक की नमी बरकरार रहती है और वह लंबे समय तक ताजा रहता है.
ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
- आपको अदरक खरीदते वक्त ध्यान देना है कि यह कहीं से खराब हो नहीं हो रहा है. साथ ही, नमी वाली अदरक को बिल्कुल अलग रखें.
- फ्रिज में रखने से पहले धूप में 1 से 2 घंटे रखें. इससे आगे पनपने वाली नमी सूख जाएगी और अदरक लंबे वक्त तक खराब नहीं होगी.
- अदरक को सही तरीके से स्टोर किया जाए तो यह आसानी से 4 हफ्ते तक फ्रेश रह सकता है. आप भी अदरक को स्टोर करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें.
इसे भी पढ़ें- कब्ज से परेशान रहते हैं तो बनाकर खाएं यह नाश्ता, पेट साफ होने में नहीं लगेगी देर
संबंधित खबरें
Mumbai Vada Pav Recipe: घर पर कैसे बनाएं मुंबई का मशहूर स्वादिष्ट वड़ा पाव? खाने वाला हर शख्स करेगा तारीफ
8 hrs agoगुलाब की पंखुड़ियों से बनाया जा सकता है फेस पैक, इस तरह चेहरे पर आ जाएगा गुलाबी निखार
10 hrs agoप्याज के छिलकों में छिपा है ये ब्यूटी सीक्रेट, बालों को घना-मुलायम बनाने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
10 hrs agoरात में बाल खुले रखकर सोना सही या बांधकर? जानिए बालों के लिए कौन सा तरीका है ज्यादा बेहतर
12 hrs agoपंखे पर जम गई है धूल की परत तो इस क्लीनिंग सोल्यूशन को बनाकर करें सफाई, सीलिंग फैन पर दिखेगी चमक
16 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं यह सोया कीमा टोस्ट, स्वाद और सेहत से भरपूर है यह रेसिपी
17 hrs agoस्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
1 day agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
1 day agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
1 day agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines