ना सूखेगा, ना होगा खराब… अदरक को महीने भर तक फ्रेश रखने के आसान स्टोरिंग हैक्स

Kya Ardak Ko Fridge Mein Rakh Sakte Hain: गर्मियों में अदरक को खराब होने से बचाने के लिए फ्रिज में रखा जाता है, लेकिन कुछ दिन बाद यह सूख जाती है और इस्तेमाल करने लायक नहीं बचती. ऐसे में जरूरी है कि आप इसे सही तरह से स्टोर करें.

Kya Adrak Ko Fridge Mein Rakh Sakte Hain

अदरक को स्टोर करने के तरीके- Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Adrak Sookhne Ke Aasan Tips: गर्मी हो या फिर सर्दी… अदरक का इस्तेमाल हर मौसम में किया जाता है, क्योंकि यह चाय का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ खाने का स्वाद भी दोगुना करने का दम रखता है. इसलिए अदरक को ज्यादातर लोग फ्रिज में लाकर स्टोर करने के लिए रख देते हैं, लेकिन कुछ खास फायदा नहीं होता क्योंकि दो से तीन दिन बाद सूखने लगता है. ध्यान ना देने पर सड़ने लगता है, ऐसे में आपको अदरक को सही तरह से स्टोर करना आना चाहिए. आपका अदरक लंबे समय तक फ्रेश बना रहे, तो कुछ आसान स्टोरिंग हैक्स अपनाना बहुत जरूरी है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप अदरक को कैसे स्टोर कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में ठंडक का खजाना है मलाईदार लस्सी, जानिए बनाने का आसान तरीका

विज्ञापन

अदरक को स्टोर करने के तरीके

पेपर टॉवल आएगी काम- आप अदरक को स्टोर करने के लिए पेपर टॉवल या एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें अदरक को बंद करके रखने से खराब नहीं होगी और ना सूखेगी. साथ ही, इससे अदरक का संतुलन बना रहेगा.
जिप लॉक बैग का इस्तेमाल– अदरक को फ्रेश रखने के लिए आप जिप लॉक बैग में डालकर रख सकते हैं. इससे अदरक के अंदर हवा नहीं जाएगी और फ्रिज में लंबे वक्त तक अदरक को भी रखा जा सकता है.
फ्रीजर में स्टोर करें- अगर आप अदरक को एक महीने से ज्यादा समय तक रखना चाहते हैं तो इसे फ्रीजर में रखें. ऐसा करने से अदरक लंबे वक्त तक सही रहेगा, जिसका इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है. आप फ्रिजर में काटकर भी रख सकते हैं.
मिट्टी का इस्तेमाल- यह सुनने में आपको अजीब लग सकता है, लेकिन यह एक पुराना और कारगर तरीका है. आप अदरक को सूखी मिट्टी या रेत में दबाकर ठंडी जगह पर रखें. इससे अदरक की नमी बरकरार रहती है और वह लंबे समय तक ताजा रहता है.

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

  • आपको अदरक खरीदते वक्त ध्यान देना है कि यह कहीं से खराब हो नहीं हो रहा है. साथ ही, नमी वाली अदरक को बिल्कुल अलग रखें.  
  • फ्रिज में रखने से पहले धूप में 1 से 2 घंटे रखें. इससे  आगे पनपने वाली नमी सूख जाएगी और अदरक लंबे वक्त तक खराब नहीं होगी. 
  • अदरक को सही तरीके से स्टोर किया जाए तो यह आसानी से 4 हफ्ते तक फ्रेश रह सकता है. आप भी अदरक को स्टोर करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें.  

इसे भी पढ़ें- कब्ज से परेशान रहते हैं तो बनाकर खाएं यह नाश्ता, पेट साफ होने में नहीं लगेगी देर

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ