हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Homemade Bleach: चेहरे पर ब्लीच से हो रही है जलन? ट्राई करें घर पर बनी ये नेचुरल ब्लीच

Homemade Bleach: घर पर तैयार ब्लीच चेहरे के लिए सिर्फ अच्छी होती है बल्कि पोषण देने का भी काम करती है. अगर इसका नियमित रूप से इस्तेमाल किया जाए तो रंग में भी सुधार होता है. 

विज्ञापन
होममेड ब्लीच बनाने का तरीका. Image Credit- Freepik

Ghar Par Bleach Kaise Banaye: चेहरे को साफ और चमकदार बनाने के लिए कई तरह की चीजें इस्तेमाल की जाती है. हालांकि, तरह-तरह की चीजें इस्तेमाल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. इसलिए लोग ब्लीच इस्तेमाल करते हैं. ब्लीच लगाने से चेहरे के छोटे-छोटे बाल हल्के हो जाते हैं और स्किन थोड़ी ब्राइट नजर आती है, लेकिन ज्यादातर ब्लीच में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है. एक से दो बार इसका इस्तेमाल करना सही है, लेकिन अगर हर हफ्ते इसे लगाया जा रहा है तो इससे इंफेक्शन हो सकता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप घर पर बनी ब्लीच का इस्तेमाल करें. आइए जानते हैं घर पर नेचुरल ब्लीच बनाने के आसान तरीके.

इसे भी पढ़ें- मीठे तरबूज की पहचान कैसे करें? इस ट्रिक से हर बार रसभरा और मीठा Watermelon लाएंगे आप

होममेड ब्लीच कैसे बनाएं? | Homemade Bleach Making Tips 

  • नींबू और शहद की ब्लीच- आप घर पर रखी सामग्री जैसे शहद और नींबू से घर पर ब्लीच तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए 1 चम्मच नींबू का रस में 1 चम्मच शहद मिलाएं. फिर दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करें और चेहरे पर इस्तेमाल करें. 
  • टमाटर और दही की ब्लीच- टमाटर स्किन के दाग-धब्बे कम करने में मदद करता है और दही बालों को हटाने के लिए अच्छा माना जाता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए 2 चम्मच टमाटर के रस में 1 चम्मच दही मिलाएं. फिर अच्छी तरह से मिक्स करके चेहरे पर लगाएं. 
  • बेसन और हल्दी की ब्लीच- यह ब्लीच बहुत ही पुरानी है. इसका इस्तेमाल अगर सही तरीके से किया जाए तो बहुत फायदा होगा. इसके लिए आपको एक कटोरी में 1 चम्मच बेसन लें और उसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं. फिर थोड़ा सा दूध डालकर पेस्ट बनाएं. अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं. 

इन बातों का रखें ध्यान 

  • ब्लीच को सीधे चेहरे पर इस्तेमाल करने के बजाय हाथ पर इस्तेमाल करके देखें. 
  • अगर आपकी स्किन थोड़ी सेंसिटिव है तो लगाने से पहले डॉक्टर से बात करें. 
  • नेचुरल ब्लीच का इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार ही करें. 
  • जरूरत से ज्यादा ना लगाएं और चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं.
  • आप अपनी पसंद की सामग्रियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- गर्मी में दूध फटने से कैसे बचाएं? जानिए स्टोर करने के आसान और असरदार टिप्स

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola