हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

नहीं है आलता तो इन चीजों से कर लीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं, खूबसूरती पर लग जाएंगे चार चांद

Alta At Home: आलता खत्म हो गया है और घर पर नहीं है तो इस तरह करें तैयार. करवाचौथ पर आपके हाथ-पैरों की सुंदरता बढ़ जाएगी और पैसे बचेंगे सो अलग.

विज्ञापन
आलता किस चीज से बनता है? Image Credits - AI

How To Make Alta At Home: करवाचौथ पर महिलाएं बेहद शौक से सजती हैं और ऐसे में आलता भी मन से लगाया जाता है. हाथों पर मेहंदी ना लगी हो तो आलता काम आता है और पैरों पर तो आलता लगाया ही जाता है. इससे पूजा में बैठने पर हाथ-पैर सुंदर दिखते हैं और अगर फोटो खींचनी हो या डांस करना हो तब भी आलता अलग ही चमकता है. ऐसे में चलिए आज आपको बताते हैं घर पर किस तरह आलता बनाया जा सकता है. घर पर आलता बनाना असल में बेहद ही आसान है. अगर घर पर आलता नहीं है और बाजार में भी नहीं मिल रहा है तो इस तरह की स्थिति में यह होममेड आलता (Homemade Alta) आपके बेहद काम का साबित होगा.

यह भी पढ़ें – नाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए Belly Button के लिए कौन सा ऑयल है अच्छा

घर पर कैसे बनाएं आलता | Ghar Par Aalta Kaise Bnaein

चायपत्ती और चीनी से करें तैयार

विज्ञापन

चायपत्ती और चीनी से घर पर ही पारंपरिक आलता (Traditional Alta DIY) तैयार किया जा सकता है. इसके लिए एक बर्तन में एक चम्मच चायपत्ती और एक चम्मच ही चीनी मिला लें. इसे धीमी आंच पर किसी बर्तन में डालकर पकने के लिए छोड़ें. बीच में जगह बनाकर कटोरी रखें और ऊपर से प्लेट से ढक दें और प्लेट के ऊपर बर्फ के टुकड़े रख दें. 5 से 10 मिनट बर्तन को धीमी आंच पर रखे रहने देने के बाद आंच बंद कर दें.

अब ढक्कन हटाकर इस तैयार मिश्रण को अलग कटोरी में निकालें और उसमें सिंदूर मिला लें. इसे ठंडा करके हाथ-पैरों पर लगाया जा सकता है. इस आलता का रंग गहरा चढ़ता है.

विज्ञापन

चुकंदर से बनाएं ऑर्गेनिक आलता

चुकंदर से भी आलता बनाया जा सकता है. चुकंदर से आलता बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर को लेकर घिस लें. छिलका उतारकर ही चुकंदर घिसें. इसके बाद इस घिसे हुए चुकंदर को निचोड़कर अलग कटोरी में इसका रस निकाल लें. इसे धीमी आंच पर पकने के लिए रख दें. जब चुकंदर का रस उबलकर पकने लगे तो आंच बंद कर दें. अब इसे ठंडा करके इसमें कुमकुम या सिंदूर मिला लें और गाढ़ा कर लें.

विज्ञापन

इस सिंदूर (Sindoor) और चुकंदर के पेस्ट को छान लें. तैयार है आपका गाढ़ा आलता. इसे हाथ-पैरो पर लगाने से यह बहेगा नहीं और गहरा रंग भी देगा.

कुमकुम का हैक आएगा काम

विज्ञापन

घर पर आलता बनाने के लिए आप पूजाघर में रखा कुमकुम इस्तेमाल कर सकते हैं. कुमकुम में पानी की कुछ बूंदे मिलाकर गीली मिश्रण बना लें. इसे आलता की तरह लगाया जा सकता है.

होममेड आलता लगाने से पहले ध्यान रखें ये बातें

विज्ञापन
  • इस बात का खास ध्यान रखें कि होममेड आलता में इस्तेमाल किया गया सिंदूर या कुमकुम स्किन फ्रेंडली हो.
  • आलता को पूरे हाथ-पैरों पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें. त्वचा के छोटे हिस्से पर लगाकर देखें जिससे पता चल सके कि किसी तरह की एलर्जी तो नहीं है.
  • चूना वगैरह से आलता ना बनाएं क्योंकि यह स्किन पर केमिकल बर्न दे सकता है और स्किन को इससे नुकसान हो सकता है.

यह भी पढ़ें – करवाचौथ पर बॉलीवुड वाइव्स के ये 5 लुक्स आप भी कर सकती हैं ट्राई, रेड साड़ी से लेकर सूट तक लगेंगे फैब्यूलस

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola