Hari Mirch Kaise Ugaye: हरी मिर्च भारतीय खानपान का एक अहम हिस्सा है. सब्जी हो या दाल और चटनी, सभी में हरी मिर्च डाली जाती है. ऐसे में हर हफ्ते बाजार से एक पाव से आधा किलो हरी मिर्च खरीदी जाती है. लेकिन, आप चाहे तो हरी मिर्च के इस खर्च को कम कर सकते हैं और घर पर ही ऑर्गेनिक हरी मिर्च उगा सकते हैं. सही धूप, उपजाऊ मिट्टी और नियमित देखभाल से आप घर पर ही हरा-भरा मिर्च का पौधा लगा सकते हैं.
यह भी पढ़ें – घर पर उगाएं बिना बीजों के धनिया, डंठल से ही निकल आएगा पौधा, यहां जानिए तरीका
बीज से कैसे लगाएं हरी मिर्च का पौधा
बीज से हरी मिर्च का पौधा लगाने के लिए आप सूखी लाल मिर्च से बीज निकाल सकते हैं. आप चाहे तो नर्सरी से अच्छी क्वालिटी के बीज भी खरीद सकते हैं. बीज निकालने के बाद उसे कुछ घंटों के लिए छाया में रखें. अब एक गमले या ग्रो बैग में जैविक खाद या कंपोस्ट को मिट्टी में मिलाकर डाल दें. इसमें एक सेंटीमीटर गहराई में बीज डालें और ऊपर से मिट्टी की पतली परत डाल दें. अब हल्का पानी डालें और गमले को ऐसी जगह पर रखें जहां उसे पर्याप्त रोशनी और हल्दी धूप मिलती रहे.
कितने दिनों में निकलेगा पौधा
मिर्च के बीज बोने के बाद मिट्टी को कभी भी पूरी तरह ना सूखने दें. लेकिन, इस बात का भी ध्यान रखें कि पौधे में जरूरत से ज्यादा पानी ना डाला जाए. कुछ दिनों में ही बीज अंकुरित होना शूरू हो जाएंगे. पौधा थोड़ा बड़ा हो जाए और पत्तियां बढ़ने लगें तो उसे बड़े गमले में शिफ्ट कर दें. इससे पौधे को बढ़ने में और जड़ों को बेहतर तरह से फैलने में मदद मिलती है.
ऐसे करें हरी मिर्च के पौधे की देखभाल
- हरी मिर्च के पौधे को पर्याप्त रोशनी और धूप की जरूरत होती है. लेकिन, कड़ी धूप में पौधे की सही देखरेख जरूरी है.
- मिर्च के पौधे को पानी तभी दें जब ऊपर की मिट्टी सूखी हुई हो. ध्यान रखें कि गमले में पानी जमा ना हो. लगातार मिट्टी गीली रहे तो जड़ों के लिए नुकसानदायक हो सकती है.
- पौधों की ग्रोथ अच्छी हो उसके लिए समय-समय पर कंपोस्ट या जैविक खाद डालें जिससे पौधा ज्यादा घना बढ़े.
हरी मिर्च को कब तोड़ सकते हैं
पौधा स्वस्थ हो जाए और उसमें फूल आने लगे तो धीरे-धीरे मिर्च भी विकसित होने लगती है. जब हरी मिर्च पूरी तरह बढ़ जाए और विकसित दिखाई दे तो उसकी शाखाओं को नुकसान पहुंचाए बिना मिर्च तोड़ सकते हैं.
यह भी पढ़ें – कहीं आपके घर में भी तो नहीं इस्तेमाल हो रहा लाल मिर्च पाउडर के नाम पर ‘रंग’? ऐसे करें मिनटों में चेक
संबंधित खबरें
मेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 hr agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
16 hrs agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
19 hrs agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
20 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
21 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
23 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
1 day agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines