खाने के बाद बार-बार डकार आना या पेट फूलना हो सकता है GERD का संकेत! एक्सपर्ट ने बताए लक्षण और बचाव

GERD Symptoms: अगर आप सभी के तरह खाने के बाद लेटने के लिए चले जाते हैं और आपको इसके कारण बार-बार डकार आना या पेट फूलने की समस्या बनी रहती है, तो ये जीईआरडी के खतरे को बढ़ा सकती हैं।  

GERD Symptoms

GERD Symptoms

विज्ञापन
Advertisment

गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और हेपेटोलॉजी, मणिपाल हॉस्पिटल द्वारका, नई दिल्ली कि डॉ. सार्थक मलिक, कंसल्टेंट –  ने गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (GERD) के सामान्य लक्षण और बचाव के तरीके बताए…

GERD के लक्षण

1. खाने के बाद सीने में जलन।

विज्ञापन

2. एसिड रिफ्लक्स मुंह के पिछले हिस्से में खट्टा टेस्ट पैदा कर सकता है।

3. सीने में दर्द या बेचैनी महसूस होना।

विज्ञापन

4. जी मिचलाना खाने के बाद बीमार होने का एहसास होना।

जीईआरडी से बचाव

1. कम मात्रा में खाना खाएं-  ज्यादा खाना खाने से बचें और निचले ओसोफेगल स्फिंचर (LES) पर दबाव कम करने के लिए कम मात्रा में लेकिन बार-बार खाना खा सकते हैं।

विज्ञापन

2. अनहेल्दी खाना खाने से बचें – मसालेदार खाना, खट्टे फल, चॉकलेट, कैफीन और फैट या तले हुए खाने को डाइट में शामिल न करें।

3. वजन को कंट्रोल में रखें- अधिक वजन पेट पर दबाव बढ़ा सकता है और जीईआरडी के लक्षणों को बढ़ा सकता है।

विज्ञापन

4. खाने के बाद लेटने से बचें-  खाने को सही से पचाने के लिए कम से कम 2-3 घंटे तक न लेटे।

5. धूम्रपान और शराब का सेवन सीमित मात्रा में करें – धूम्रपान और शराब दोनों ही एलईएस को कमजोर कर सकते हैं, जिससे एसिड रिफ्लक्स की संभावना बढ़ जाती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ