Back Pain Causes: पीठ दर्द जैसी बीमारी ज्यादातर बुजुर्गों को प्रभावित करती है, लेकिन अब जनरेशन Z भी इसका शिकार होते जा रहे हैं। छात्रों से लेकर युवाओं तक, कई लोग पीठ के निचले हिस्से, कंधों और गर्दन में अक्सर तकलीफ देखी जा रही है। आश्चर्य की बात यह है कि यह बीमारी इस पीढ़ी में गंभीर रूप से फैल रही है। डॉक्टरों और हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि आम तौर पर स्क्रीन पर लंबे समय तक बैठना, खराब मुद्रा और ज्यादा तनाव जनरेशन Z में पीठ दर्द की समस्या देखी जा रही है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर मणिपाल हॉस्पिटल बैंगलोर, वरथुर रोड के स्पाइन केयर कंसल्टेंट डॉ. अजय कुमार क्या बताते हैं?
स्क्रीन टाइम
डॉ. अजय कुमार एसपी ने कहा कि पीठ दर्द का एक कारण जनरेशन Z का खराब रुटीन भी है, क्योंकि जेन जेड सोशल नेटवर्किंग, काम या स्कूल के लिए स्क्रीन के सामने घंटों बिताते हैं। इसके अलावा, एक्सरसाइज में कमी से कोर की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, जिससे पीठ दर्द और खराब मुद्रा की संभावना बढ़ जाती है। जब वे एक्सरसाइज करते भी हैं, तो यह अक्सर बहुत कम, बहुत देर से या फिर गलत तरीके से एक्सरसाइज करते हैं और इसके कारण भी परेशानी बढ़ जाती है।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में दोपहर की डाइट में खाएं ये 3 हेल्दी स्नैक्स, ठंडा रहेगा शरीर
पीठ दर्द और खराब मुद्रा
जेन जेड में पीठ दर्द का एक और कारण खराब मुद्रा भी है। डॉ. अजय कुमार एसपी ने बताया कि घंटों तक इलेक्ट्रॉनिक्स को घूरने की हमारी आदत का एक और रिजल्ट “टेक्स्ट नेक” है, जिससे गर्दन अकड़ जाती है और दर्द होता है। शारीरिक एक्टिविटी करते समय बिना सोचे-समझे वजन उठाने की आदत रीढ़ की हड्डी पर और ज्यादा दबाव डालने काम कर सकती है।
तनाव के कारण पीठ दर्द
तनाव भी पीठ दर्द का एक बड़ा कारण हो सकता है, क्योंकि जेन जेड में चिंता और डिप्रेशन ये दोनों ही मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं देखने को मिलती हैं। डॉ. अजय कुमार एसपी बताते हैं, तनाव जब खासकर पुराना हो, तो मांसपेशियों को प्रभावित करता है, खासकर गर्दन और पीठ में, जिसके कारण असुविधा और दर्द होता है। ध्यान या योग करने से तनाव और दर्द को कम किया जा सकता है।
कैसे करें बचाव?
डॉक्टर बताते हैं कि इसे समय रहते पहचान लेने से ज्यादा नुकसान से बचा जा सकता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए, जेन जेड को तनाव से राहत, एक्सरसाइज और सही मुद्रा में बैठना चाहिए। नियमित एक्सरसाइज, हेल्दी और बैलेंस डाइट, अच्छी नींद लेना और जहां आपको जरूरत लगे, उस समय किसी डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी हो जाता है। इससे आपको पीठ दर्द से राहत मिल सकती है और साथ ही आप किसी गंभीर खतरे से भी बच सकते हैं।
ये भी पढ़ें- पोस्टपार्टम चैलेंज क्या होते हैं? डिलीवरी के बाद महिला के शरीर में होते हैं ये बदलाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
6 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
8 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
9 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
11 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
11 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
12 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
13 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
14 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
16 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines