---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

पोस्टपार्टम चैलेंज क्या होते हैं? डिलीवरी के बाद महिला के शरीर में होते हैं ये बदलाव

After Pregnancy Tips: बेबी डिलीवर करने के बाद महिला का शरीर कई तरह के बदलावों को महसूस करता है। इसे मेडिकल भाषा में पोस्टपार्टम के नाम से जाना जाता है। आइए समझते हैं पोस्टपार्टम पीरियड के बारे में सब कुछ।

---विज्ञापन---

After Pregnancy Tips: मां बनने का सफर किसी भी महिला के लिए आसान नहीं होता है। जो माताएं बच्चे के जन्म के अनुभव को महसूस कर चुकी हैं और सामान्य जीवन जीने की ओर बढ़ रही हैं, उनके लिए प्रसव के बाद भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दरअसल, बच्चे के जन्म के बाद मां के शरीर में अनेकों बदलाव होते हैं, जो उन्हें कभी अच्छा महसूस करवाते हैं तो कभी उन्हें बुरा और चिड़चिड़ा बना देते हैं। इसे पोस्टपार्टम कहते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉ. अवीर सरकार, सहायक प्रोफेसर, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, एनआईआईएमएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बताते हैं कि यह एक महत्वपूर्ण पहलू है, जिस पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी है। महिलाओं के अंदर हो रहे शारीरिक और भावनात्मक बदलावों को भारतीय घरों में लोग समझ नहीं पाते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- पूरे साल सर्दी-जुकाम रहता है? कहीं इस बीमारी से पीड़ित तो नहीं आप

पोस्टपार्टम पीरियड क्या है?

गर्भावस्था महिला के जीवन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण समय होता है, जो शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक बदलावों से भरा होता है। चाहे बच्चा स्वस्थ पैदा हुआ हो या गर्भावस्था का किसी प्रकार का नुकसान हुआ हो। डिलीवरी के बाद महिलाओं के अंदर कुछ बदलाव होते हैं, जिसे पोस्टपार्टम कहते हैं। ये बदलाव मानसिक और भावनात्मक दोनों होते हैं।

---विज्ञापन---

शारीरिक बदलाव शरीर की पूरी रिकवरी की प्रक्रिया

पोस्टपार्टम में शरीर बहुत सारे शारीरिक बदलावों से गुजरता है। यह बदलाव हर महिला के लिए अलग हो सकते हैं, लेकिन कुछ सामान्य बदलाव होते हैं।

  • स्तनों में सूजन और दूध का उत्पादन होना।
  • यूट्रस कॉन्ट्रैक्शन, इसमें गर्भाश्य में सिकुड़न हो जाती है।
  • ब्लीडिंग और थकान।
  • हार्मोनल इंबैलेंस जो मूड और ऊर्जा पर असर डालते हैं।

मेंटल हेल्थ पर असर

पोस्टपार्टम में मेंटल हेल्थ भी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इस दौरान कई महिलाएं मानसिक प्रेशर, चिंता और स्ट्रेस का सामना करती हैं। ये हो सकते हैं कुछ बदलाव

---विज्ञापन---
  • बेबी ब्लूज (हल्की उदासी और मूड स्विंग्स)।
  • उदासी और निराशा लंबे समय तक महसूस करना।
  • बहुत ज्यादा चिंता और घबराहट के दौरे पड़ना।

यह सभी परिवर्तन हार्मोनल बदलावों, नींद की कमी और नई जिम्मेदारियों के कारण हो सकते हैं।

रिश्तों पर पर भी असर

पोस्टपार्टम से गुजर रही महिलाओं को अपने रिश्तों में भी बदलाव देखने पड़ते हैं। शारीरिक और मानसिक बदलावों के कारण पार्टनर के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। इसके साथ ही बच्चे को संभालने का और सही ख्याल रखने का प्रेशर कुछ मांओं के लिए नकारात्मक भी बन जाता है। इस वजह से कई बार नई माताएं बच्चे को प्रेशर समझ लेती हैं। हालांकि, सकारात्मक संवाद और जिम्मेदारियों को बांटने से रिश्तों को मजबूत किया जा सकता है।

---विज्ञापन---

कुछ जरूरी सुझावों को अपनाएं

  • आराम करना और मदद स्वीकार करना इस समय सही रहेगा।
  • पोषक आहार लेना और पानी पीना भी फायदेमंद है।
  • हल्की शारीरिक गतिविधि जैसे चलना और योग करने की आदत डालें।

ये भी पढ़ें-Cancer Causes: पेट के कैंसर के 5 मुख्य कारण, लक्षण और बचाव के उपाय क्या?

First published on: May 13, 2025 02:21 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola