जनरेशन Z में पीठ दर्द की बीमारी की असली जड़ क्या? जानें डॉक्टर की राय

Back Pain Causes: जेन जेड में पीठ दर्द एक आम समस्या बन गई है। वे अक्सर पीठ के निचले हिस्से, कंधों और गर्दन में तकलीफ की शिकायत करते हैं। इस वजह से जेन जेड में पीठ दर्द की समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं कि डॉक्टर इसके क्या-क्या कारण बताते हैं।

Back Pain Causes

Back Pain Causes

विज्ञापन

स्क्रीन टाइम

डॉ. अजय कुमार एसपी ने कहा कि पीठ दर्द का एक कारण जनरेशन Z का खराब रुटीन भी है, क्योंकि जेन जेड सोशल नेटवर्किंग, काम या स्कूल के लिए स्क्रीन के सामने घंटों बिताते हैं। इसके अलावा, एक्सरसाइज में कमी से कोर की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, जिससे पीठ दर्द और खराब मुद्रा की संभावना बढ़ जाती है। जब वे एक्सरसाइज करते भी हैं, तो यह अक्सर बहुत कम, बहुत देर से या फिर गलत तरीके से एक्सरसाइज करते हैं और इसके कारण भी परेशानी बढ़ जाती है।

विज्ञापन

पीठ दर्द और खराब मुद्रा

जेन जेड में पीठ दर्द का एक और कारण खराब मुद्रा भी है। डॉ. अजय कुमार एसपी ने बताया कि घंटों तक इलेक्ट्रॉनिक्स को घूरने की हमारी आदत का एक और रिजल्ट “टेक्स्ट नेक” है, जिससे गर्दन अकड़ जाती है और दर्द होता है। शारीरिक एक्टिविटी करते समय बिना सोचे-समझे वजन उठाने की आदत रीढ़ की हड्डी पर और ज्यादा दबाव डालने काम कर सकती है।

विज्ञापन

तनाव के कारण पीठ दर्द

तनाव भी पीठ दर्द का एक बड़ा कारण हो सकता है, क्योंकि जेन जेड में चिंता और डिप्रेशन ये दोनों ही मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं  देखने को मिलती हैं। डॉ. अजय कुमार एसपी बताते हैं, तनाव जब खासकर पुराना हो, तो मांसपेशियों को प्रभावित करता है, खासकर गर्दन और पीठ में, जिसके कारण असुविधा और दर्द होता है। ध्यान या योग करने से तनाव और दर्द को कम किया जा सकता है।

कैसे करें बचाव?

डॉक्टर बताते हैं कि इसे समय रहते पहचान लेने से ज्यादा नुकसान से बचा जा सकता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए, जेन जेड को तनाव से राहत, एक्सरसाइज और सही मुद्रा में बैठना चाहिए। नियमित एक्सरसाइज, हेल्दी और बैलेंस डाइट, अच्छी नींद लेना और जहां आपको जरूरत लगे, उस समय किसी डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी हो जाता है। इससे आपको पीठ दर्द से राहत मिल सकती है और साथ ही आप किसी गंभीर खतरे से भी बच सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ