हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बार-बार सूख रही है रात की रानी, डालें ये चीजें, खिल उठेगा पौधा

Gardening Tips: अपने घर के आंगन में हरियाली किसे नहीं पसंद होती? लोग तरह-तरह के पौधों से सजावट करते हैं। हरसिंगार का पौधा भी इन्हीं में से एक है, जो देखने में खूबसूरत और खुशबूदार होता है। अगर आपके घर में यह पौधा नहीं है या सूख गया है, तो इन चीजों से पौधे में जान भर दें।

विज्ञापन

Gardening Tips: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। हमारे यहां पूजा में फूलों का इस्तेमाल भी किया जाता है। इन फूलों में हरसिंगार का फूल भी शामिल है। इसे पारिजात या रात की रानी के नाम से भी जाना जाता है। पारिजात के फूल को घर में लगाना काफी शुभ माना जाता है। हरसिंगार का फूल शरद ऋतु के महीने में ज्यादा होते हैं, लेकिन कुछ कारणों से कई बार इसके पौधे सूखे पड़ जाते हैं। हम आपको यहां एक ऐसे फर्टिलाइजर के बारे में बता रहे हैं, जिसकी मदद से सूखा पड़ा हरसिंगार का पौधा फिर से हरा-भरा और फूलों से भर जाएगा।

कैसे सूख जाता है पारिजात का पौधा

इस पौधे के सूखने के सबसे प्रमुख कारण हैं- इसके पौधे में मिट्टी की कमी होना, ज्यादा पानी डालना और खराब खाद या मिट्टी होना।

ये भी पढ़ें- स्किन पर दिख रहे हैं ये निशान तो हो जाएं सावधान! 

विज्ञापन

घर पर बनाए फर्टिलाइजर

इस खाद को बनाने के लिए आपको बची हुई चाय की पत्ती लेनी होगी, आपको इस्तेमाल की गई पत्ती को पानी में धोना होगा ताकि इसमें से चीनी के गुण निकल जाएं। इसके साथ-साथ आपको 2 केले के छिलके और 2 प्याज के छिलके भी लेने होंगे। आपको इन दोनों चीजों को बारीक काट लेना है। अब एक पतीले में पानी भरें और उसमें इन दोनों चीजों को डालकर अच्छे से उबालें। इस पानी को उबालने के बाद आपको इसे 3-4 दिन के लिए डिकम्पोज करके रखना है। डिकम्पोज के लिए आपको छिलके समेत पानी को किसी डब्बे या बोतल में स्टोर करके रखना है। 3 दिन बाद आपका फर्टिलाइजर तैयार हो जाएगा, अब आपको इसमें और 2 लीटर पानी डालना होगा। अब इस लिक्विड को छानकर छिलके अलग कर दें।

इसे इस्तेमाल करने का तरीका

आपको पौधे की मिट्टी की गुढ़ाई करनी होगी। इसके बाद इस मिट्टी में फर्टिलाइजर का छिड़काव करें। आपको इसमें कम से कम 150 से 200 ml तक लिक्विड को मिलाना होगा। ऐसा हर 15 दिनों में एक बार करें। आप देखेंगे कुछ ही दिनों में पौधा फूलों से भर जाएगा।

विज्ञापन

Photo Credit- Freepik

इन खादों से भी रात की रानी के पौधे में खिलने लगेंगे फूल

सरसों की खली- इसकी खाद से हर पौधे को ग्रोथ करने में मदद मिलती है। इसके लिए आपको सरसों की खली को 2 दिन तक पानी में भिगोकर रखना होगा, इसके बाद धूप में सुखाकर पौधे में मिला लें।

विज्ञापन

गोबर की खाद- हरसिंगार के पौधे में गोबर की खाद डालकर भी वापस हरा-भरा कर सकते हैं, इसके लिए आपको गोबर को मिट्टी में मिलाकर पौधे में डाल देना है। इसके बाद पानी नहीं डालना है। अगर सुबह पौधे में गोबर मिक्स किया है तो शाम को थोड़ा सा पानी डाल दें और अगले दिन पौधे को धूप में रख दें।

ये भी पढ़ें- ज्यादा वजन समेत ये 5 आदतें Liver को करती हैं खराब! 

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola