Pimples Home Remedies: चेहरे पर किस हिस्से में पिंपल निकल रहा है इससे भी यह जाना जा सकता है कि शरीर के अंदर कौन सी समस्या है. बहुत से लोगों को अक्सर ही गालों पर पिंपल निकलने की दिक्कत होती है. एक पिंपल ठीक होता नहीं कि उससे पहले ही दूसरा निकल आता है. ऐसे में अगर आप भी गालों पर पिंपल (Pimples On Cheek) निकलने की दिक्कत से परेशान हैं तो इसकी वजह पेट की गंदगी हो सकती है. जिन लोगों का पेट अक्सर ही खराब रहता है उनके गालों पर अक्सर ही पिंपल नजर आने लगता है. ऐसे में हो सकता है कि आपके गाल पर निकला पिंपल पेट की खराबी का संकेत हो. यहां जानिए पेट साफ करने से लेकर पिंपल्स हटाने के लिए कौन से घरेलू उपाय आजमाकर देखे जा सकते हैं.
गाल पर निकले पिंपल्स के लिए पेट की सफाई जरूरी
अगर आपके पेट में अक्सर ही गड़बड़ी रहती है और अपच, गैस और एसिडिटी जैसी दिक्कतें रहती हैं तो हो सकता है यह गाल पर पिंपल निकलने की सबसे बड़ी वजह हो. ऐसे में पेट की दिक्कतें (Stomach Problems) दूर करके इन पिंपल्स से छुटकारा पाया जा सकता है.
- सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने पर पेट ठीक रहता है.
- पेट की अच्छी सफाई के लिए सौंफ का पानी पिया जा सकता है.
- मेथी दाने का पानी पीने या भीगे हुए मेथी दाना खाने से पेट अंदर से अच्छी तरह साफ होता है.
- कब्ज की शिकायत है तो त्रिफला चूर्ण का सेवन किया जा सकता है.
- पेट साफ करने के लिए रोजाना जीरा पानी पी सकते हैं.
यह भी पढ़ें – बालों को जल्दी-जल्दी लंबा कैसे करें? Jawed Habib ने कहा हफ्ते में एक बार लगा लें यह चीज
पिंपल्स हटाने के घरेलू नुस्खे
- ऐसे कुछ घरेलू नुस्खे हैं जो पिंपल्स को तेजी से कम करने में असरदार होते हैं. रातभर एलोवेरा लगाकर रखने पर भी पिंपल्स से छुट्टी मिल जाती है.
- टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदे नारियल तेल में मिलाकर लगाने पर पिंपल्स दूर होते हैं.
- शहद में दालचीनी मिलाकर लगा ली जाए तो पिंपल्स का आकार छोटा होने लगता है.
- हल्दी का पेस्ट पिंपल्स को तेजी से कम करने में असरदार है. इसे बेसन में मिलाकर फेस पैक (Face Pack) की तरह लगाएं.
- मुल्तानी मिट्टी में गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाया जाए तो इससे एक्सेस ऑयल कम होता है और पिंपल्स कम निकलते हैं.
इन बातों का रखें ध्यान
अपनी डाइट को अच्छा रखें. खानपान में जरूरत से ज्यादा तली-भुनी और मसालेदार चीजें ना डालें. जेंटल क्लेंजिंग करें और एक्ने वाली स्किन के लिए अलग से जो प्रोडक्ट्स आते हैं उन्हीं का इस्तेमाल करें. इस बात का ध्यान रखें कि शरीर में पानी की कमी ना हो. साथ ही, बार-बार पिंपल्स को छूने से परहेज करें.
यह भी पढ़ें – वाइट बाल किसकी कमी से आते हैं? यहां जानिए कम उम्र में बालों के सफेद होने का मुख्य कारण क्या है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
11 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
11 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
12 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
13 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
15 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
15 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
16 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
18 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines