गाल पर फुंसी क्यों होती है? यह दिक्कत हो सकती है वजह, जानिए पिंपल्स के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपाय क्या है

Pimple Causes: बहुत से लोगों को चेहरे पर ही ज्यादातर पिंपल होते हैं. गाल के ऊपर एक पिंपल ठीक होता है तो दूसरा निकल आता है और यह सिलसिला चलता ही जाता है. ऐसे में यहां जानिए गालों पर पिंपल्स होने की सबसे बड़ी वजह क्या है.

Pimples

गाल पर पिंपल होने के कारण और उपाय जानिए यहां.

विज्ञापन

Pimples Home Remedies: चेहरे पर किस हिस्से में पिंपल निकल रहा है इससे भी यह जाना जा सकता है कि शरीर के अंदर कौन सी समस्या है. बहुत से लोगों को अक्सर ही गालों पर पिंपल निकलने की दिक्कत होती है. एक पिंपल ठीक होता नहीं कि उससे पहले ही दूसरा निकल आता है. ऐसे में अगर आप भी गालों पर पिंपल (Pimples On Cheek) निकलने की दिक्कत से परेशान हैं तो इसकी वजह पेट की गंदगी हो सकती है. जिन लोगों का पेट अक्सर ही खराब रहता है उनके गालों पर अक्सर ही पिंपल नजर आने लगता है. ऐसे में हो सकता है कि आपके गाल पर निकला पिंपल पेट की खराबी का संकेत हो. यहां जानिए पेट साफ करने से लेकर पिंपल्स हटाने के लिए कौन से घरेलू उपाय आजमाकर देखे जा सकते हैं.

गाल पर निकले पिंपल्स के लिए पेट की सफाई जरूरी

अगर आपके पेट में अक्सर ही गड़बड़ी रहती है और अपच, गैस और एसिडिटी जैसी दिक्कतें रहती हैं तो हो सकता है यह गाल पर पिंपल निकलने की सबसे बड़ी वजह हो. ऐसे में पेट की दिक्कतें (Stomach Problems) दूर करके इन पिंपल्स से छुटकारा पाया जा सकता है.

विज्ञापन
  • सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने पर पेट ठीक रहता है.
  • पेट की अच्छी सफाई के लिए सौंफ का पानी पिया जा सकता है.
  • मेथी दाने का पानी पीने या भीगे हुए मेथी दाना खाने से पेट अंदर से अच्छी तरह साफ होता है.
  • कब्ज की शिकायत है तो त्रिफला चूर्ण का सेवन किया जा सकता है.
  • पेट साफ करने के लिए रोजाना जीरा पानी पी सकते हैं.

यह भी पढ़ें – बालों को जल्दी-जल्दी लंबा कैसे करें? Jawed Habib ने कहा हफ्ते में एक बार लगा लें यह चीज

पिंपल्स हटाने के घरेलू नुस्खे

  • ऐसे कुछ घरेलू नुस्खे हैं जो पिंपल्स को तेजी से कम करने में असरदार होते हैं. रातभर एलोवेरा लगाकर रखने पर भी पिंपल्स से छुट्टी मिल जाती है.
  • टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदे नारियल तेल में मिलाकर लगाने पर पिंपल्स दूर होते हैं.
  • शहद में दालचीनी मिलाकर लगा ली जाए तो पिंपल्स का आकार छोटा होने लगता है.
  • हल्दी का पेस्ट पिंपल्स को तेजी से कम करने में असरदार है. इसे बेसन में मिलाकर फेस पैक (Face Pack) की तरह लगाएं.
  • मुल्तानी मिट्टी में गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाया जाए तो इससे एक्सेस ऑयल कम होता है और पिंपल्स कम निकलते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

विज्ञापन

अपनी डाइट को अच्छा रखें. खानपान में जरूरत से ज्यादा तली-भुनी और मसालेदार चीजें ना डालें. जेंटल क्लेंजिंग करें और एक्ने वाली स्किन के लिए अलग से जो प्रोडक्ट्स आते हैं उन्हीं का इस्तेमाल करें. इस बात का ध्यान रखें कि शरीर में पानी की कमी ना हो. साथ ही, बार-बार पिंपल्स को छूने से परहेज करें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ