Fungal Infection: गर्मियों में कई लोग फंगल इन्फेक्शन से परेशान रहते हैं। कई बार इस वजह से स्किन के खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में सावधानी बरतनी बहुत जरूरी होती है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि ज्यादा पसीना आना, सफाई न रखना और सही कपड़े का चयन न करना शामिल है। दूषित पानी, नम वातावरण और इन्फेक्शन त्वचा का संपर्क भी फंगल इन्फेक्शन को बढ़ावा देते हैं। इसके कारण गर्मियों में स्किन से जुड़ी अन्य समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। खासकर उन अंगों में जहां पसीना जमा होता है जैसे कि अंडरआर्म्स, कमर और पैर पर। आइए जानते हैं कि फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम की संक्रामक रोग सलाहकार डॉ. नेहा रस्तोगी पांडा इसके बचाव के बारे में क्या बताती हैं?
पसीने से भीगे कपड़े तुरंत बदलें
वर्कआउट या लंबे समय तक बाहर रहने के बाद, जितनी जल्दी हो सके साफ, सूखे कपड़े पहनें। गीले जिम के कपड़े या मोजे पहनने से बचें। इससे आप इंफेक्शन से बचे रहेंगे।
ये भी पढ़ें- बालों में तेल लगाने का क्या है सही तरीका? जानें हेयर स्टाइलिस्ट की राय
एंटीफंगल पाउडर या टैल्क का इस्तेमाल करें
पसीना आने वाले अंगों (कमर, पैर, बगल) में एंटीफंगल पाउडर लगाने से नमी कम करने और संक्रमण को रोकने में मदद मिल सकती है। वहीं अगर आपको किसी भी तरह के पाउडर से एलर्जी है तो इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
हाइजीन पर ध्यान दें
हाइजीन का ध्यान रखते हुए रोजाना नहाएं, खास तौर पर बहुत ज्यादा पसीना आने के बाद। अगर आपको संक्रमण होने का खतरा है, तो सॉफ्ट एंटी बैक्टीरियल या एंटी फंगल साबुन का इस्तेमाल करें।
शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें
शुरुआती लक्षणों जैसे कि रेडनेस, खुजली, चकत्ते या स्किन की पपड़ी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर इलाज करने से संक्रमण फैलने या पुराना होने से रोका जा सकता है। इससे आप स्किन की गंभीर समस्या से बचे रह सकते हैं।
ढीले-ढाले कपड़े पहनें
गर्मियों के मौसम में ढीले-ढाले, सूती कपड़े चुनें, जो त्वचा पर पसीना आने से रोकते हैं। इसके लिए आप सिंथेटिक कपड़ों से बचें, क्योंकि वे त्वचा पर गर्मी और नमी को रोकते हैं। इसके कारण आप इन्फेक्शन का शिकार हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में इन 5 तरीकों से करें डेंगू से बचाव, डॉक्टर ने दिए सुझाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
5 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
7 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
9 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
10 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
14 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines