Kya Fruit Juice Se Bp Badhta Hai: आज के वक्त में अच्छी सेहत के लिए कई लोग अच्छी लाइफस्टाइल को अपना रहे हैं, ताकि सेहत बनी रहे और गंभीर बीमारियों से भी बचाव हो. अच्छी लाइफस्टाइल का एक अहम हिस्सा फ्रूट जूस का सेवन भी है, जो अक्सर लोग दिन की शुरुआत में, दोपहर में या शाम के वक्त करते हैं. लेकिन कई लोगों का सवाल रहता है कि अगर हम रोज फ्रूट जूस पिएं या जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, उनका ब्लड प्रेशर इसके सेवन से बढ़ जाएगा? आइए जानते हैं इसे लेकर रिसर्च क्या कहती है?
यह भी पढ़ें: बार-बार जम्हाई आना किस गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत? नजरअंदाज करने की गलती भी न करें!
फ्रूट जूस क्या सेहत के लिए लाभकारी है? Is Fruit Juice Safe For High Blood Pressure
सामान्य जानकारी के अनुसार, कई एक्सपर्ट्स मानते हैं कि फ्रूट जूस को अच्छी सेहत के लिए फायदेमंद माना जा सकता है, क्योंकि इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन इसका असर ब्लेड शुगर पर भी पड़ सकता है यानी कई मामलों में ये चिंता भी पैदा करता है. इस बात को इस तरह समझें कि फ्रूट जूस पीना आमतौर पर सेहत के लिए लाभकारी है, लेकिन यह नुकसानदायक होगा यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कब और कितनी मात्रा में इसका सेवन कर रहे हैं.
शुगर वालों के लिए कैसा है फ्रूट जूस पीना? Natural Sugar And Blood Pressure Impact
रिसर्च बताते हैं कि फ्रूट जूस का ग्लाइसेमिक इंडेक्स माध्यम से थोड़ा ज्यादा होता है, यानी यह जल्दी पच तो जाता है, लेकिन थोड़े समय के लिए ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है. भले ही फल नेचुरल हो, लेकिन आप जूस के रूप में शुगर ले ही रहे होते हैं, इसलिए ऐसा होना सामान्य है. अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि फ्रूट जूस सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है या साबुत फल? तो इस बात को भी आसान भाषा में समझते हैं. इस बात तो अच्छे से समझ लें कि जूस और साबुत फल में बहुत फर्क होता है. वह ऐसे कि साबूत फल में फाइबर आदि जैसे कई गुण भरपूर मात्रा में मौजूद रहते हैं. लेकिन जब इसका जूस बनाया जाता है, तो फाइबर आदि निकल जाते हैं, जो सिर्फ शुगर वाला लिक्विड बच जाता है, यही वजह है कि फ्रूट जूस पीने से शुगर लेवल बढ़ सकता है.
आखिर फ्रूट में मौजूद फाइबर की क्या जरूरत है? Fruit Juice Vs Whole Fruits Health
जिन लोगों को डायबिटीज की बीमारी होती है, उसको यह समझना चाहिए कि फ्रूट जूस बनाते वक्त फल में मौजूद फाइबर निकल जाता है, जोकि शुगर शुगर के अवशोषण को धीमा करता है. जब फाइबर ही नहीं होगा और सिर्फ शुगर मौजूद होगा तो जूस में मौजूद शुगर जल्दी शरीर में अवशोषित हो जाएगी और ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है, इसलिए अगर आप सेवन करते हैं या करने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले डॉक्टर से इसकी सलाह लें.
यह भी पढ़ें: हाथ फेरते ही निकल आते हैं बालों के गुच्छे? नारियल तेल में ये 2 चीजें मिलाकर रोकें हेयर फॉल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
लौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
1 hr agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
15 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
17 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
17 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
21 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
22 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
23 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
1 day agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines