सुबह उठ कर खाली पेट खानी चाहिए ये 5 चीजें; बीमारियां होंगी दूर, फिटनेस भरपूर

Best Foods For Empty Stomach: अक्सर सुबह उठते ही लोग चाय और कॉफी का सेवन करते हैं लेकिन ये सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है। ऐसे में आइए जानते हैं सुबह उठकर खाली पेट का खाना चाहिए जिससे हम हमेशा फिट और हेल्दी रहें।

best food for empty stomach

best food for empty stomach

Best Foods For Empty Stomach: अक्सर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी के साथ करते हैं ऐसा इसलिए क्योंकि इससे नींद खुलने में मदद मिलती है। लेकिन खाली पेट चाय, कॉफी सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर हमें सुबह उठकर क्या खाना चाहिए? आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि हमें खाली पेट क्या खाना चाहिए जिससे हम हमेशा फिट रह सकें।

विज्ञापन

कुछ दिन पहले डायटीशियन श्वेता शाह पांचाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसी चीजें बताई जिसका खाली पेट सेवन करने से शरीर को फायदा मिल सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन

ड्राई फ्रूट्स

सुबह खाली पेट नट्स जैसे बादाम, काजू, किशमिश और अखरोट का सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ध्यान रहे कि आप इन सभी को भिगोकर खाएं। सुबह इन सभी ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे। जो लोग वेट लॉस करने की सोच रहे हैं उनके लिए भी ये बेस्ट है क्योंकि इससे लंबे समय तक उनका पेट भरा रहेगा और उन्हें बार-बार भूख नहीं लगेगी।

विज्ञापन

काढ़ा

आप अपने दिन की शुरुआत काढ़ा पीकर भी कर सकते हैं। काढ़ा कई बीमारियों का रामबाण इलाज है। ये आपको पूरा दिन एक्टिव रखने में मदद करता है। अलग-अलग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए अलग काढ़ा होता है। अगर आपको कोई बीमारी है तो इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर पूछ लें।

गर्म पानी

दिन की शुरुआत करने के लिए गुनगुना पानी सबसे बेस्ट है। ये आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है साथ ही आपके पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है। खाली पेट इसका सेवन करने से एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।

विज्ञापन

नट्स बटर

आप खाली पेट नट्स बटर जैसे मूंगफली, काजू और बादाम के बटर का सेवन कर सकते हैं। इसमें हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं जो आपको दिनभर एक्टिव बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ में अगर आपको कब्ज की समस्या है तो ये इससे भी राहत दिलाता है। इसके अलावा आप घी और कोकोनट ऑयल का सेवन भी कर सकते हैं। ये आपके इंसुलिन लेवल को मेंटेन रखता है, जिससे आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

विज्ञापन

सब्जियों का जूस

सब्जियों का जूस भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ये फाइबर और मिनिरल्स से भरपूर होता है जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसके अलावा वेट लॉस करने के लिए ये शानदार ऑप्शन है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ