Skin Care Tips: गर्मियों के मौसम में धूप, धूल और मिट्टी स्किन का निखार छीन लेते हैं. स्किन का ग्लो कम होने के साथ ही इस मौसम में स्किन की नमी कम होने लगती है, स्किन पर ब्रेकाउट्स होने लगते हैं, इरिटेशन हो जाती है और रैशेज हो सकते हैं सो अलग. ऐसे में यहां आपके लिए कुछ ऐसे फेस पैक्स बनाने के तरीके दिए गए हैं जिनसे स्किन को नमी भी मिलती है और निखार भी. इन फेस पैक्स को बनाना बेहद आसान भी है.
गर्मियों के 5 बेस्ट फेस पैक्स | 5 Best Summer Face Packs
खीरा और एलोवेरा
इस फेस पैक को बनाने के लिए आधा कप खीरे में आधे कप से थोड़ा सा ज्यादा एलोवेरा जैल मिला लें. अब इस फेस पैक को मिक्स करें और फ्रिज में 20 मिनट के लिए रख दें. इसके बाद इस फेस पैक को चेहरे पर 20 से 25 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. स्किन को ताजगी मिलती है और स्किन निखरती है सो अलग.
चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए और नमी देने के लिए केले और शहद का फेस पैक चेहरे पर लगा सकते हैं. इस फेस पैक को बनाने के लिए एक पके हुए केले में एक चम्मच शहद मिला लें. इस फेस पैक को 20 मिनट चेहरे पर लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. केले और शहद के गुण स्किन के रूखेपन को दूर करते हैं.
ओटमील और टमाटर के रस से गाढ़ा फेस पैक बनाया जा सकता है. इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने से चेहरे पर जमी डेड स्किन सेल्स हट जाती हैं और टैनिंग कम होने में असर दिखता है सो अलग. इस फेस पैक को हफ्ते में एक बार चेहरे पर लगाया जा सकता है.
चेहरे पर दही और शहद को मिलाकर भी लगा सकते हैं. इस फेस पैक से स्किन को एंटी-ऑक्सीडेंट गुण और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मिल जाते हैं. ऐसे में यह फेस पैक चेहरे को मॉइस्चराइजिंग गुण देता है.
बराबर मात्रा में तरबूज और मिल्क पाउडर को मिलाएं. इसमें शहद और पका केला भी डाला जा सकता है. इस पैक को मिक्स करें और चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. स्किन को इस फेस पैक के भरपूर गुण मिलते हैं और चेहरा निखर जाता है सो अलग.
- किसी भी फेस पैक को लगाने से पहले त्वचा पर पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए. पैच टेस्ट करने से पता चलता है कि स्किन पर किसी तरह का एलर्जिक रिएक्शन तो नहीं होगा.
- चेहरे को ठंडे पानी से धोएं. इससे चेहरे पर ताजगी नजर आती है और ओपन पोर्स टाइट होते हैं.
- फेस पैक लगाने से पहले उसे कुछ देर फ्रिज में रखा जा सकता है.
- फेस पैक को शाम के समय लगाने पर सन एक्सपोजर से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है.
- बहुत ज्यादा ऑयली स्किन है तो बार-बार चेहरा धोने से परहेज करें. इससे चेहरे पर ऑयल ज्यादा प्रोड्यूस होता है.
यह भी पढ़ें – Sunscreen लगाने से पहले मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए या बाद में? यहां जानिए चेहरे पर सनस्क्रीन लगाने का सही तरीका क्या है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.