आज के समय में फ्रिज हर घर की जरूरत बन चुका है. सब्जियां, फल, दूध, बचा हुआ खाना, नॉनवेज, सभी कुछ फ्रिज में ही रखा जाता है. इससे चीजें जल्दी सड़ती नहीं है, और सुरक्षित रहती है. लेकिन कई बार जैसे ही फ्रिज का दरवाजा खोलते हैं, अंदर से अजीब और तेज बदबू आने लगती है. यह बदबू न सिर्फ परेशान करती है, बल्कि फ्रिज में रखे बाकी खाने की क्वालिटी भी खराब कर सकती है. अक्सर लोग इसे नॉर्मल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यही छोटी सी समस्या आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकती है.
यह भी पढ़ें: Valentine Day 2026: क्रश को करना चाहते हैं प्रपोज? ये 5 टिप्स आएंगे सबसे ज्यादा काम
फ्रिज से बदबू क्यों आने लगती है
फ्रिज में बदबू आने की सबसे बड़ी वजह पुराने या खराब हो चुके खाने की चीजें होती हैं. इसके अलावा दूध या ग्रेवी गिर जाना, लंबे समय तक बिना ढके खाना रखना और वक्त-वक्त पर अच्छे से सफाई न करना भी बदबू की समस्या पैदा कर सकता है. बता दें कि नमी के कारण बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे बदबू और तेज हो जाती है. हालांकि, अच्छी बात यह है कि बदबू हटाने के लिए किसी महंगे केमिकल्स की जरूरत नहीं है, बल्कि कुछ घरेलू चीजें ही काफी असरदार साबित होती हैं, जो इस बदबू को तुरंत गायब कर सकती हैं.
ये चीजें खत्म कर देंगी बदबू
बदबू को दूर करने करने के लिए आप कुछ आसान घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो लगभग हर घर में रखी होती है. इनमें:
- बेकिंग सोडा: एक कटोरी में बेकिंग सोडा डालकर उसे फ्रिज में किसी कोने में रखे दें, यह बदबू को सोख लेता है. यह तरीका बदबू को खत्म करने के साथ-साथ फ्रिज में ताजगी भी बनाए रखता है.
- नींबू या संतरे के छिलके: नींबू और संतरे के छिलकों की प्राकृतिक खुशबू फ्रिज की बदबू को जल्दी खत्म कर सकती है. इसे इस्तेमाल में लाने के लिए एक प्लेट में ताजे छिलके रखकर फ्रिज में रखें, इससे अंदर हल्की और साफ महक बनी रहेगी और बदबू कम हो जाएगी.
- कॉफी पाउडर या बीन्स: बदबू दूर करने के लिए कॉफी भी मददगार है. कॉफी में बदबू सोखने की अच्छी क्षमता होती है, खासकर नॉनवेज की गंध के लिए. इसे इस्तेमाल में लेने के लिए एक कटोरी में कॉफी डालकर फ्रिज में रखें, कुछ ही समय में बदबू कम होने लगेगी.
- नींबू और लौंग: आधे नींबू में 2-3 लौंग लगाकर फ्रिज में रखने से भी बदबू दूर होती है और ताजगी बनी रहती है. इस बात भी ध्यान रखें कि हर दो दिन में नींबू बदलते रहें.
- सूखी चाय की पत्तियां: सूखी चाय की पत्तियां भी आपकी मदद कर सकती है, बता दें कि यह बदबू और नमी को सोख लेती हैं. आप एक कटोरी में सूखी चाय पत्ती भरकर फ्रिज में रखे दें, इससे फ्रिज ज्यादा समय तक साफ और फ्रेश रहेगा.
- इन सबके अलावा आपको चाहिए कि आप हर हफ्ते फ्रिज की अच्छे से सफाई करें और जो खाना खराब हो रहा हो, उसे तुरंत निकाल दें.
यह भी पढ़ें: क्या आप भी गैस और ब्लोटिंग की समस्या से परेशान हैं? एक्सपर्ट्स ने बताया राहत पाने का सबसे असरदार तरीके
संबंधित खबरें
नवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 hr agoLIVE: नवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
3 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
16 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
17 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
18 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
21 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
22 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines