फ्रिज के नीचे से आ रही है मरे हुए चूहे की बदबू? तुरंत करें ये 6 काम, स्मेल हो जाएगी छूमंतर

Dead Rat Smell: अक्सर फ्रिज के नीचे चूहे अपना घर बना लेते हैं. हालांकि, ऐसा होना बहुत आम है, लेकिन परेशानी तब बढ़ जाती है जब कोई चूहा अंदर ही अंदर मर जाता है और बहुत बदबू छोड़ जाता है. ऐसे में इसे साफ करना और बदबू से छुटकारा पाना जरूरी है. 

Dead Rat Smell

मरे हुए चूहे की बदबू मिटाने के उपाय. Image Credit- News24

विज्ञापन

How to Get Rid of a Dead Rat Smell: चूहे हमेशा उन्हीं जगहों पर अपना घर बनाते हैं, जहां पर उन्हें खाने को खूब मिलता है, जैसे किचन के आस-पास या फ्रिज के नीचे आदि. फ्रिज के नीचे अंधेरा रहने की वजह से चूहे वहां ज्यादा रहना पसंद करते हैं. इस दौरान चूहे कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं जिनकी वजह से उन्हें हाथ धोना पड़ता है और वो मर जाते हैं. अगर वक्त पर सफाई या सावधानी न बरती जाए तो चूहे गंदी बदबू की वजह भी बन जाते हैं. इसकी वजह से फ्रिज में रखा खाना भी दूषित होता है और चूहे की बदबू को साफ (Rat Smell Keep Away) करना भी दूभर बन जाता है. मगर अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जिनकी मदद से चूहे की बदबू से निजात पाया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- चिकन को नींबू से धोना क्यों चाहिए? 99% लोग नहीं जानते होंगे पकाने से पहले बदबू दूर करने का ये परफेक्ट तरीका 

विज्ञापन

मरे हुए चूहे की बदबू मिटाने के लिए क्या करें | How to Get Rid of a Dead Rat Smell

चूहा तलाश करें- सबसे पहले फ्रिज के नीचे चेक करें कि मरा हुआ चूहा कहां पर है. इसके लिए चूहे को किसी पॉलीबैग में डालकर बाहर फेंक दें.

डिसइंफेक्टेंट से करें सफाई- जहां पर चूहा मिला है, उस जगह पर पहले गहरी सफाई करें. इसके लिए फिनाइल, डेटॉल या ब्लीच का पानी इस्तेमाल करें.

बदबू मिटाने के लिए क्या करें- अब आपको बदबू खत्म करनी होगी. इसके लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें. आपको बेकिंग सोडा बदबू वाली जगह पर डालना होगा.

विज्ञापन

सिरका आएगा काम- सिरका बैक्टीरिया मारने का काम करता है. आप बेकिंग सोडा से जगह को साफ करने के बाद सिरका डालें और ब्रश की मदद से रब करें. साफ पानी से धोकर बदबू मिटाएं. 

नीम के पत्ते रखें- चूहे की बदबू एक दिन में नहीं जाएगी. इसका असर दो हफ्ते तक रहता है. इसलिए आप फ्रिज के नीचे नीम के पत्ते रख दें, क्योंकि इससे बदबू भी दूर हो जाएगी और हाइजीन भी बना रहेगा.

विज्ञापन

फिनाइल की गोली रखें- चूहे को दूर रखने और हाइजीन को बनाए रखने के लिए फिनाइल की गोली भी रखी जा सकती है. आप एक या दो गोली फ्रिज के नीचे या आस-पास रख दें. ऐसा करने से चूहे बिल्कुल भी फ्रिज के पास नहीं आएंगे. 

चूहे को कैसे दूर रखें?

चूहे वहीं आते हैं जहां उन्हें खाना मिलता है. इसलिए फ्रिज के नीचे खाना ना गिरने दें और अगर गिर गया है तो तुरंत साफ कर दें. साथ ही, हर हफ्ते चेक करते रहें कि कहीं कोई चूहा मर तो नहीं गया है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ