सुबह का नाश्ता अगर स्वाद से भरपूर और झटपट बनने वाला हो, तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है. लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी और खासकर ठंड के मौसम में अक्सर लोगों के पास सुबह कुछ नया बनाने का समय नहीं होता. ऐसे में रोज वही पराठा या ब्रेड-बटर बोरिंग लगने लगता है. ऐसे में अगर आप भी कुछ अलग, स्वादिष्ट और बच्चों को पसंद आने वाला नाश्ता ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए फ्रेंच टोस्ट बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह न सिर्फ झटपट बन जाता है, बल्कि इसमें पोषण भी होता है. अंडे और ब्रेड से बना यह नाश्ता बच्चों को बहुत पसंद आता है और इसे आप अपने स्वाद के अनुसार आसानी से बना सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे बना सकते हैं यह स्वादिष्ट नाश्ता.
यह भी पढ़ें: Dinner Recipe: डिनर में ढाबा स्टाइल दाल मखनी कैसे बनाएं? यहां जानिए किन सामग्रियों को डालने से आएगा एकदम देसी स्वाद
फ्रेंच टोस्ट बनाने की सामग्री
- बनाने के लिए आपको पहले 2 फेंटे हुए अंडे.
- ब्रेड के 4 स्लाइस (सफेद या ब्राउन, दोनों चलेंगी).
- स्वादानुसार नमक.
- ½ से 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर.
- मक्खन.
फ्रेंच टोस्ट कैसे बनाएं
- सबसे पहले एक बाउल में अंडे तोड़कर अच्छी तरह फेंट लें ताकि मिश्रण स्मूद हो जाए.
- अब इसमें स्वादानुसार नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें.
- गैस पर एक नॉनस्टिक पैन रखें और उसमें मक्खन डालकर हल्का गर्म करें.
- अब ब्रेड की एक स्लाइस लें और उसे अंडे के मिश्रण में अच्छे से डुबो लें.
- ब्रेड को पैन में डालें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें.
- इसी तरह सारी ब्रेड स्लाइस तैयार कर लें.
- तैयार फ्रेंच टोस्ट को प्लेट में निकालें और ऊपर से थोड़ा मक्खन डालें.
- इसे आप टोमैटो सॉस, चिली सॉस, हरी चटनी या चाय-कॉफी के साथ परोस सकते हैं और मजे से खा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या आप भी अपने फोन के पीले ट्रांसपेरेंट कवर को चमकाना चाहते हैं? अपनाएं ये आसान Tips और देखें कमाल
संबंधित खबरें
पानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 hr agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
6 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
6 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
8 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
22 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines