French Toast Recipe: मिनटों में तैयार करें टेस्टी फ्रेंच टोस्ट, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको आएगा पसंद

क्या आप भी नाश्ते में कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं? इस स्टोरी में हम आपको टेस्टी फ्रेंच टोस्ट बनाना सिखाएंगे, जिसे आप आसानी से बना सकते हैं और स्वाद ऐसा की आप बार-बार इसे बनाएंगे.

French Toast Recipe

नाश्ते में बनाएं कुछ नया.

सुबह का नाश्ता अगर स्वाद से भरपूर और झटपट बनने वाला हो, तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है. लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी और खासकर ठंड के मौसम में अक्सर लोगों के पास सुबह कुछ नया बनाने का समय नहीं होता. ऐसे में रोज वही पराठा या ब्रेड-बटर बोरिंग लगने लगता है. ऐसे में अगर आप भी कुछ अलग, स्वादिष्ट और बच्चों को पसंद आने वाला नाश्ता ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए फ्रेंच टोस्ट बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह न सिर्फ झटपट बन जाता है, बल्कि इसमें पोषण भी होता है. अंडे और ब्रेड से बना यह नाश्ता बच्चों को बहुत पसंद आता है और इसे आप अपने स्वाद के अनुसार आसानी से बना सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे बना सकते हैं यह स्वादिष्ट नाश्ता.

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रेंच टोस्ट बनाने की सामग्री

  • बनाने के लिए आपको पहले 2 फेंटे हुए अंडे.
  • ब्रेड के 4 स्लाइस (सफेद या ब्राउन, दोनों चलेंगी).
  • स्वादानुसार नमक.
  • ½ से 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर.
  • मक्खन.

फ्रेंच टोस्ट कैसे बनाएं

  • सबसे पहले एक बाउल में अंडे तोड़कर अच्छी तरह फेंट लें ताकि मिश्रण स्मूद हो जाए.
  • अब इसमें स्वादानुसार नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें.
  • गैस पर एक नॉनस्टिक पैन रखें और उसमें मक्खन डालकर हल्का गर्म करें.
  • अब ब्रेड की एक स्लाइस लें और उसे अंडे के मिश्रण में अच्छे से डुबो लें.
  • ब्रेड को पैन में डालें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें.
  • इसी तरह सारी ब्रेड स्लाइस तैयार कर लें.
  • तैयार फ्रेंच टोस्ट को प्लेट में निकालें और ऊपर से थोड़ा मक्खन डालें.
  • इसे आप टोमैटो सॉस, चिली सॉस, हरी चटनी या चाय-कॉफी के साथ परोस सकते हैं और मजे से खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी अपने फोन के पीले ट्रांसपेरेंट कवर को चमकाना चाहते हैं? अपनाएं ये आसान Tips और देखें कमाल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ