अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसे ट्रिक्स सामने आते रहते हैं, जो सुनने में अजीब लगते हैं, लेकिन उसके फायदे सच में हैरान करने वाले होते हैं. ऐसा ही एक ट्रिक हम आपको बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप अपनी हेल्थ बचा सकेंगे. इस ट्रिक में आपको ज्यादा कुछ नहीं करना होगा, बस अपने घर में रखे फ्रीजर में 1 रुपये का सिक्का रखना होगा. आपको सुनकर अजीब जरूर लग रहा होगा, लेकिन सच में ये ट्रिक आपके बड़े काम आने वाली है. आइए जानते हैं क्या होगा फ्रीजर में सिक्का रखने से?
यह भी पढ़ें: अलमारी खोलते ही आती है बदबू? इन टिप्स की मदद से पाएं तुरंत छुटकारा
किस काम आएगी ये ट्रिक? What Is Freezer Coin Trick
फ्रीजर में सिक्का रखना यह चेक करने का एक बहुत ही प्रैक्टिकल और स्मार्ट तरीका है कि आपकी गैर हाजरी में बिजली कितनी देर से कटी थी. यह एक आसान सेफ्टी तरीका है जो यह पक्का करता है कि फ्रीजर में रखा खाना खाने के लिए सेफ है या नहीं. दरअसल, कई बार ऐसा होता है कि हम 1 से 2 दिन के लिए घर से दूर रहते हैं और घर बंद रहता है, तो हमें मालूम नहीं चलता है कि हमारे पीछे घर की लाइट कितनी बार गई थी? ऐसे में फ्रिज में रखा खाने की चीजों की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है, इसलिए यह ट्रिक आपको बताएगी कि आपके फ्रिज में रखा खाना खाने लायक है या नहीं.
कैसे करें इस्तेमाल?
- इस ट्रिक को इस्तेमाल में लाने के लिए आप;
- एक कप में पानी भरें
- इसे फ्रीजर में तब तक रखें जब तक पानी पूरी तरह से जम न जाए
- जमे हुए पानी के ऊपर एक सिक्का रखें सतह
- कप को अपने फ्रीजर में छोड़ दें
जमे हुए पानी के कप में रखा सिक्का का हल्का सा धंसा होना इस बात को दर्शाता है कि बर्फ आपके पीछे पिघली थी, यानी लाइट गई थी लेकिन बहुत कम समय के लिए और अंदर रखा खाना खाने के लिए सुरक्षित है. लेकिन, अगर आप घर वापस आते हैं और कप के नीचे सिक्का पाते हैं, तो इसका मतलब है कि बिजली बहुत समय से बंद थी और फ्रिज में रखा खाना खराब भी हो सकता है.
खराब खाना बन सकता है जहर
स्टमक इंफेक्शन (Gastroenteritis) मुख्य रूप से दूषित भोजन या पानी से होने वाली आम समस्या है, जिसमें आंतों में बैक्टीरिया (ई. कोलाई), वायरस या पैरासाइट्स के कारण सूजन आती है. ऐसी स्थिति में व्यक्ति को पेट दर्द, मरोड़, दस्त, उल्टी, बुखार और कमजोरी आदि कई समस्या महसूस हो सकती है. इसलिए जरूरी है कि अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं, तो इस ट्रिक को जरूर अपनाएं.
यह भी पढ़ें: महिलाओं में चुपके से फैलती ये खतरनाक बीमारी, अनजाने में पुरुष पार्टनर भी बन जाते हैं शिकार
अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
7 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
9 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
9 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
12 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
14 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
15 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
16 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
16 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines