Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

अलमारी खोलते ही आती है बदबू? इन टिप्स की मदद से पाएं तुरंत छुटकारा

Almirah Se Badbu Dur Karna: अलमारी की बदबू एक आम समस्या है, लेकिन इसे दूर करना मुश्किल नहीं है. आप उसकी बदबू मिटाने के लिए घर पर मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप बेकिंग सोडा जैसी चीजों का इस्तेमाल करके बदबू से राहत पा सकते हैं.

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Apr 16, 2026 13:33
Almirah Se Badbu Dur Karna
अलमारी में बदबू आने के कारण क्या हैं?

Prevent Smell of Almirah: गर्मियों में अक्सर अलमारी खोलते ही बदबू आती है. पता नहीं क्योंकि साफ कपड़े रखने के बाद भी सीलन की बदबू आती है. खोलते ही सबसे कपड़ों से अजीब सी बदबू आने लगती है, जिसे पहनने का मन भी नहीं करता. यह समस्या अक्सर नमी, बंद माहौल और हवा की कमी की वजह से होती है. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप इस बदबू से छुटकारा पा सकते हैं और अलमारी को फिर से फ्रेश बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपको ये टिप्स नहीं पता है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- क्या नवजात को AC में सुलाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

---विज्ञापन---

अलमारी में बदबू आने के कारण क्या हैं?

  • नमी जमा होना
  • गीले या हल्के कपड़ों को रखना
  • गंदे कपड़ों को रखना
  • किसी गीली चीजों का इस्तेमाल करना
  • सही वेंटिलेशन ना होना

अलमारी की बदबू दूर करने के उपाय

बेकिंग सोडा बदबू को सोख लेता है. इसलिए इसका इस्तेमाल बदबू को दूर करने के लिए किया जा सकता है. एक कटोरी में बेकिंग सोडा को लें, फिर एक कटोरी में सोडा भर दें. 2 से 3 दिन तक इस कटोरे को अलमारी के अंदर रखें.

कपड़ों को फ्रेश रखने के लिए क्या करें?

कपड़ों से बदबू दूर करने के लिए आप नीम के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल मौजूद होता है, जो बदबू के साथ कीड़े को भी दूर रखने का काम करता है.

---विज्ञापन---

कपूर का इस्तेमाल कब करें?

अलमारी से बदबू दूर करने के लिए कपूर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. आप कपूर को अलमारी में रख सकते हैं, जिससे फ्रेश खुशबू देने के साथ-साथ नमी को सोखने का काम करता है. आप कपूर की टिकिया अलमारी में रख सकते हैं.

अलमारी की साफ-सफाई जरूरी

आप अलमारी का साफ-सफाई कर सकते हैं. इससे आपको हफ्ते में 1 से 2 बार करना होगा, ताकि हवा का फ्लो बना रहे और अंदर की बदबू बाहर निकलती रहे. इसके अलावा, अलमारी में कभी भी गीले कपड़े ना रखें और अगर रख रहे हैं तो इसकी एक अलग जगह बना लें.

इसे भी पढ़ें- झाइयों से ढक गए हैं गाल तो यहां जानिए रसोई की किस चीज से कम होंगे धब्बे, Pigmentation हल्की होने लगेगी

First published on: Apr 16, 2026 01:29 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.