Health Tips: दाल, चावल रोटी जब बच जाते हैं, तो उसे हम हम फ्रिज में रख देते हैं और बाद गर्म करके खा लेते हैं। वहीं, कई बार हम पहले खाना बना लेते हैं और उसे बाद में गर्म करके खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है खाने को दोबारा गर्म करके खाना आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। स्टोव पर या माइक्रोवेव में बचे हुए भोजन को दोबारा गर्म करना आकर्षक हो सकता है, लेकिन ऐसा करने से कुछ फूड्स जहर के समान हो जाते हैं। ऐसे में हेल्थ से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। आइए यहां जानते हैं कौन-कौन से ऐसे फूड्स है जिन्हें दोबारा गर्म करके नहीं खाना चाहिए…
मशरूम
मशरूम में प्रोटीन और अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो उच्च तापमान पर गर्म होने पर खराब हो सकते हैं और इसमें जहरीले पदार्थ पैदा होने का खतरा रहता। इसे दोबारा गर्म करने से उसका प्रोटीन काम हो सकता है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, खासकर उन लोगों के लिए जिनकी इम्यूनिटी पहले से ही कमजोर हो। इसके साथ ही हेल्दी लोगों को भी मशरूम को फिर से गर्म करके खाने से बचना चाहिए।
ये भी पढ़ें- 21 दिनों तक लगातार खाली पेट पानी पीने के होते हैं ये फायदे, कई बीमारियां रहती हैं दूर
चावल
जब आप चावल को दोबारा गर्म करते हैं तो बेसिलस सेरेस नामक बैक्टीरिया इसे जहरीला बना देता है। यह इस वजह से होता है क्योंकि हम चावल को लंबे समय से स्टोर करके रखते हैं इस दौरान यह बैक्टीरिया उत्पन्न होता है, जो गर्म करने के बाद भी समाप्त नहीं होता है। ऐसे में अगर आप दोबारा चावल को गर्म करके उसका सेवन करते हैं तो इससे आपको कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए आप चावल को दोबारा गर्म करके खाने से बचें।
पालक
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, पलक को दोबारा गर्म करने से नाइट्रेट नाइट्राइट में बदल जाते हैं, जो कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है। इस गंभीर बीमारी से बचने के लिए पलक या हरे पत्तेदार सांग को दोबारा कम करने से आपको बचना चाहिए। हमेशा कोशिश करें कि इन्हें तुरंत बनाकर कर ही खाएं।
ये भी पढ़ें- 18 से 75 साल की उम्र के बीच कितना चलना है सही? जानें उम्र अनुसार चलने के फायदे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
इस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
28 mins agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
14 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
18 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
20 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
22 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines