हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

नारियल की जगह इस्तेमाल करें ये 5 चीजें, खाने का बढ़ेगा टेस्ट

अगर किसी रेसिपी में नारियल नहीं पसंद करते हैं, तो आप उसकी जगह कई अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके खाने का टेस्ट भी बढ़ेगा और डिश हेल्दी भी बनी रहेगी।

विज्ञापन
Food Tips

नारियल को दूध, तेल, कटा हुआ या क्रीम जैसे कई रूपों में खाना पकाने में इस्तेमाल किया जाता है। नारियल अपने स्वाद और कई सारे फायदों के लिए जाना जाता है। नारियल को करी, बेकिंग, स्मूदी और सॉस में इस्तेमाल किया जाता है। यह मीठे और नमकीन दोनों ही डिश के टेस्ट को बढ़ाता है। कई बार ऐसा होता है जब आपको पता चलता है कि आपके पास रेसिपी बनाते समय नारियल नहीं है। ऐसे में आप नारियल की जगह कई ऐसी चीजें हैं जिनका इस्तेमाल आप कर सकते हैं। इससे आपके खाने का टेस्ट खराब नहीं होगा और आपकी डिश हेल्दी भी बनेगी।

मुंजाल फल

मुंजाल फल को शुगर पाम फ्रूट, सी कोकोनट और आइस एप्पल भी कहा जाता है। ये फल नारियल की तरह होता है और इसमें पानी की अच्छी मात्रा होती है, जिससे यह हाइड्रेटिंग ट्रीट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- क्या है ग्लूटाथियोन? स्किन को हेल्दी रखने के लिए एक्सपर्ट ने दिए ये सुझाव

तिल

तिल का इस्तेमाल नारियल की जगह कई डिश में किया जा सकता है, जैसे तिल की चटनी, तिल का लड्डू, तिल की बर्फी आदि। इन विकल्पों के अलावा, आप कई सारी डिश बनाने के लिए तिल को पीसकर नारियल की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं।

खजूर

खजूर भी एक अच्छा ऑप्शन है, खासकर जब आपको नारियल के दूध या नारियल के पानी का उपयोग करना है। खजूर को पानी में भिगोकर नारियल के दूध की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

ग्रीक दही

नारियल के दूध की जगह करी और ग्रेवी के लिए ग्रीक दही का इस्तेमाल किया जा सकता है। ग्रीक योगर्ट में हाई प्रोटीन और प्रोबायोटिक भरपूर मात्रा में होते हैं। इससे आपका पेट लंबे समय तक हेल्दी बना रहता है। इसके लिए दही को फेंटें और धीरे-धीरे डिश में डालें, दही को जमने से बचाने के लिए आंच हल्की रखें।

ओट्स मिल्क

ड्रिंक, मिठाइयों और हल्की करी के लिए ओट्स मिल्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह नारियल के दूध के समान ही मलाईदार होता है। इसकी हल्की मिठास नमकीन और मीठी दोनों तरह की डिश के साथ मेल खाती है। इसके अलावा, भिगोए हुए ओट्स को पानी के साथ मिलाकर और मिश्रण को छानकर घर पर ही ओट मिल्क बनाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- गर्मियों में बालों को हेल्दी बनाएंगे 3 नेचुरल जैल, बनाना भी आसान

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।  

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें